फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Health Day 2021: जानिए विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास, उद्देश्य, विषय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Wed, 07 Apr 2021 11:31 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 07 Apr 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
World Health Day 2021: world health day history importance theme in hindi
विश्व स्वास्थ्य संगठन के जन्मदिवस के रूप में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस बनाया जाता है - फोटो : Social media

प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन के जन्मदिवस के रूप में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस बनाया जाता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मनाए जाने वाले दिनों में यह एक महत्वपूर्ण दिन है। कोरोना महामारी ने वैसे ही विश्व की प्रगति में विघ्न उत्पन्न किए हैं, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन हरसमय प्रयास कर रहा है कि विश्वभर में स्वास्थ्य सेवाएं किस तरह बेहतर रहे और संतुलन बना रहे। अगली स्लाइड्स से जानिए विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास, विषय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी। 

World Health Day 2021: world health day history importance theme in hindi
संपूर्ण विश्व में इसे विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है - फोटो : WHO

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
साल 1948 में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी, जबकि इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1950 में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी। तभी से संपूर्ण विश्व में इसे विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 1950 से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े समस्त देश इस दिवस को मनाते आ रहे हैं। जैसे- जैसे सदस्य जुड़ते गए विश्व स्वास्थ्य दिवस का भी प्रसार होता गया। 

World Health Day 2021: world health day history importance theme in hindi
स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के प्रति जागरूकता फैलाना - फोटो : social media

विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य
विश्व स्वास्थ्य दिवस के सारे उद्देश्य विश्व की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से ही जुड़े हुए हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में एक समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े सभी मिथकों को दूर करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विचार करना और आगे बढ़कर उनपर काम करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Health Day 2021: world health day history importance theme in hindi
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये सहायता प्रदान करना - फोटो : Pixabay

विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य
पिछले 71 वर्षों से विश्व के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्य कर रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र के साथ विशेष एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हैं, के साथ प्रभावी सहयोग स्थापित करता है, सरकारों के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये सहायता प्रदान करना, ऐसे विशेषज्ञों और पेशेवर समूहों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देता है, जो स्वास्थ्य प्रगति के क्षेत्र में योगदान देते हैं।

 

विज्ञापन
World Health Day 2021: world health day history importance theme in hindi
एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण - फोटो : Pixabay
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 का विषय
विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए हर बार एक विषय तय किया जाता है और इसी क्षेत्र में फिर विश्व स्वास्थ्य दिवस काम करता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 का विषय ‘एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ है। दुनिया स्वास्थ्य संबंधी कई सारी समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि आगे चलकर स्वस्थ दुनिया का निर्माण हो इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन इस ओर कार्य करेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed