{"_id":"606c525e8e4879698c730b49","slug":"do-you-know-bollywood-actor-akshay-kumar-sister-alka-bhatia-lifestyle-and-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलका भाटिया: अक्षय कुमार की बहन 40 की उम्र में 15 साल बड़े शख्स को दे बैठी थी दिल, रहती हैं लाइमलाइट से कोसों दूर","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
अलका भाटिया: अक्षय कुमार की बहन 40 की उम्र में 15 साल बड़े शख्स को दे बैठी थी दिल, रहती हैं लाइमलाइट से कोसों दूर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 06 Apr 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
akshay kuamr and sister alka bhatia
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस्टर खिलाड़ी के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कड़ी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने कई सुपर डुपर हिट फिल्में दी हैं और लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अक्षय कुमार के बारे में तो आप लगभग सबकुछ जानते होंगे, लेकिन क्या आप उनकी बहन के बारे में जानते हैं? शायद, इस पर आपका जवाब न में हो। तो कोई नहीं, हम आपको अक्षय कुमार की बहन की लव लाइफ के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं।
2 of 8
Alka Bhatia and Akshay Kumar
- फोटो : social media
दरअसल, हम अक्षय की जिस बहन का जिक्र कर रहे हैं उनका नाम अलका भाटिया है। अलका लाइमलाइट से कोसों दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन वे अपने भाई अक्षय के बेहद करीब हैं।
3 of 8
alka bhatia
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 दिसंबर 2012 में अलका ने सुरेंद्र हीरा नंदिनी से शादी रचाई थी। यहां आपको बता दें कि सुरेंद्र 'हाउस ऑफ हीरानंदानी' के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 'हाउस ऑफ हीरानंदानी' एक लीडिंग बिजनेस ग्रुप है, जो भारत में रियल एस्टेट और हाउसिंग सेक्टर में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
alka bhatia
- फोटो : social media
अलका के पति सुरेंद्र उनसे लगभग 15 साल बड़े हैं, लेकिन 40 की उम्र में अलका सुरेंद्र को दिल दे बैठी थी। सुरेंद्र की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने पहली शादी प्रीति नाम की लड़की से की थी और साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया था।
कहा जाता है कि उस वक्त अक्षय अपनी बहन के इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन बाद में वे मान गए थे। वहीं, अलका एक हाउसवाइफ हैं और अपना ज्यादातर समय घर के कामों में बिताती हैं। अलका बेहद शांत स्वभाव की हैं और उन्हें ज्यादा किसी से मिलना पसंद नहीं है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।