{"_id":"67396b1aadeabe7d660427e6","slug":"wedding-season-2024-new-trend-in-wedding-with-using-ai-robot-and-drone-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wedding Season: अब बारातियों को पसंद आ रहा स्वागत का ये तरीका, शादियों में रोबोट से लेकर AI तक आ रहा काम","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Wedding Season: अब बारातियों को पसंद आ रहा स्वागत का ये तरीका, शादियों में रोबोट से लेकर AI तक आ रहा काम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:16 AM IST
सार
शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में हर साल कुछ न कुछ नया ट्रेंड जुड़ जाता है। इसी क्रम में इस साल के सीजन में भी नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैंं, जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अब बारातियों को पसंद आ रहा स्वागत का ये तरीका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Wedding Season: शादी का दिन सिर्फ लड़के और लड़की के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी बेहद खास होता है। शादी की तारीख पक्की होते ही घर वाले इस दिन को सबसे खास बनाने की तैयारी में लग जाते हैं। जैसे-जैसे साल बदलता है, उसके साथ-साथ शादियों में कई तरह का बदलाव देखने को मिलता है। शादी के हर सीजन में एक नया ट्रेंड आता है, जो इस दिन को और भी ज्यादा खास बना देता है।
आज-कल का समय तकनीकों का है, इसी वजह से 2024 की शादियों के ट्रेंड में तकनीकों ने अपना सिक्का जमाया है। इस साल शादियों में न सिर्फ एआई बल्कि रोबोट और ड्रोन शो भी देखने को मिल रहे हैं। सुनने में ये भले ही अजीब लगे लेकिन इस साल रोबोट भी शादियों का हिस्सा बनें हैं। ये न केवल शादियों को अधिक आकर्षक बना रहे हैं, बल्कि मेहमानों को एक अद्भुत और यादगार अनुभव भी प्रदान कर रहे हैं।
2 of 6
रोबोट कर रहे बारातियों का स्वागत
- फोटो : Adobe stock
रोबोट कर रहे बारातियों का स्वागत
वैसे तो आम शादियों में बारातियों का स्वागत लड़की वाली ही करते हैं लेकिन अब घर वालों के साथ-साथ दरवाजे पर खड़े रोबोट भी मेहमानों का स्वागत करते हैं। वो मेहमानों को फूल देते हैं और वेलकम कहते हैं। कई बार ये शेरवानी और साड़ी में सजाए जाते हैं, जो माहौल को और खास बनाते हैं।
3 of 6
परोसते हैं खाना
- फोटो : Adobe stock
परोसते हैं खाना
कैफे की तरह अब शादियों में भी रोबोट खाने और पेय पदार्थों को टेबल पर सर्व करते हैं। यह न केवल मेहमानों को आकर्षित करता है, बल्कि शादी को हाई-टेक टच भी देता है। इसे देखकर बच्चे काफी आकर्षित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
AI-आधारित फोटो और वीडियो
- फोटो : Adobe stock
AI-आधारित फोटो और वीडियो
ये एक नया सेक्शन शादियों में बनने लगा रहा है। जहां एक तरफ अब हर कोई फोटोज प्रिंट नहीं कराता, ऐसे में ये फोटोबूथ शादी की तस्वीरों को प्रिंट करके तुरत मेहमानों को दे देता है। AI-इनेबल्ड फोटो बूथ मेहमानों की तस्वीरों को खींचने के तुरंत बाद ही एडिट कर प्रिंट करते हैं, जिस वजह से लोगों को ये बूथ काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
ड्रोन शो
- फोटो : istock
ड्रोन शो
AI से लैस ड्रोन बड़े स्तर पर शादी के पलों को कैप्चर करते हैं, जो अधिक प्रभावशाली और सिनेमेटिक अनुभव देता है। शादी को कैप्चर करने के साथ-साथ अब तो शादियों में ड्रोन शो भी होता है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की लव स्टोरी दिखाई जाती है। यदि अरैंज मेरिज है तो कपल के प्री वेडिंग शूट को ड्रोन के जरिए दिखाया जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।