मिक्सर तो सभी के घरों में होता है लेकिन कई लोग जब मिक्सर का उपयोग करने जाते हैं तो वो खराब हो जाता है या सही ढंग से चलता नहीं है इसके पीछे कई कारण है लेकिन एक अच्छा मिक्सर यदि बार- बार ऐसा करता है तो संभव है कि आप उसका उपयोग ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं या फिर उसपर दबाव अधिक पड़ रहा है। यदि आप चाहते हैं कि आपका मिक्सर सही ढंग से काम करे तो मिक्सर को उपयोग करने के, उसका ख्याल रखने के तरीकों को अगली स्लाइड्स से जान लें।
इस तरह से चलाएंगे मिक्सर तो नहीं होगा लंबे समय तक खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा हो चलाने का तरीका-
मिक्सर कितने समय तक चलेगा यह इस बात पर भी बहुत हद तक निर्भर करता है कि आप उसे किस तरह से चलाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि मिक्सर लंबे समय तक चले तो उसे इस क्रम में चलाएं- पहले एकदम धीरे, फिर मध्यम और तेज। जब बंद करने की बारी आए तो क्रम को उल्टा कर दें, तेज, मध्यम और धीमा और फिर ही बंद करें। सीधा बंद कर देंगे तो मिक्सर जल्दी खराब हो जाएगा।
इतनी हो सामग्री की मात्रा-
कई लोग मिक्सर के जार को पूरा भर देते हैं जो कि सही नहीं है। यदि आप चाहते हैं कि मिक्सर आपको परेशान न करे तो जार को आधे से ज्यादा कभी न भरें। आधे से ज्यादा भरा जार चलाने पर मिक्सर की मशीन पर अधिक दबाव पड़ता है, ब्लेड्स भी ठीक से काम नहीं करती हैं और चीजें भी ठीक तरह से पीसती नहीं हैं, दरदरापन रह जाता है। इसलिए सामग्री अधिक है तो दो बार में पीस लें।
मिक्सर का प्लग लगा न रहने दें
कई लोग मिक्सर बंद करके उसका प्लग हटाना भूल जाते हैं जिससे कि हमें भले ही मिक्सर बंद दिखता हो लेकिन करंट उसमें प्रवाहित होता रहता है, जो कि धीरे- धीरे मिक्सर की कार्यक्षमता को बुरी तरह से प्रभावित करने लगता है इसलिए इस्तेमाल के बाद मिक्सर का प्लग निकाल दें।
गीली चीजों को पीसते वक्त रखें ध्यान
गीली चीजों को पीसते वक्त मिक्सर का विशेष ध्यान रखना होता है। कोई भी गीली चीज पीसने के बाद आखिर में मिक्सर में पानी डालकर एक बार अवश्य चलाएं ताकि उस के ब्लेड में फंसी चीजें आसानी से साफ हो जाएं नहीं तो मिक्सर आगे दिक्कत दे सकता है।