गोलकुंडा किला, चारमीनार, रामोजी फिल्म सिटी जैसी जगह निजामों के शहर हैदराबाद की खबूसूरती में चार चांद लगाती हैं। इनके अलावा भी यहां कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं, हैदराबाद में कई हिल स्टेशन भी हैं, जहां आप इस गर्मी में जा सकते हैं। गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए हैदराबाद के हिल स्टेशन बेहद सही जगह है। तो चलिए जानते हैं इन हिल स्टेशनों के बारे में।
{"_id":"606807778ebc3ed8347ee5b2","slug":"you-can-visit-these-hill-stations-of-hyderabad-in-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद के ये हिल स्टेशन कर रहे हैं आपका इंतजार, इस गर्मी बना सकते हैं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
हैदराबाद के ये हिल स्टेशन कर रहे हैं आपका इंतजार, इस गर्मी बना सकते हैं प्लान
Sat, 03 Apr 2021 11:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
श्रीशैलम हिल स्टेशन
- श्रीशैलम हिल स्टेशन एक धार्मिक जगह है। ये जगह कृष्णा नदी के तट पर स्थित है और यहां आप मंदिरों और गुफाओं को देख सकते हैं। साथ ही यहां वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और एक बांध भी है। इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको हैदराबाद से लगभग 212 किलोमीटर का सफर तय करना पडेगा, लेकिन यहां पहुंचकर आपकी सारी थकान पल भर में मिट जाएगी। यहां आप इस्ता कामेश्वरी मंदिर जा सकते हैं और अक्कमहादेवी गुफाओं तक पहुंचने के लिए आप रोपवे ले सकते हैं।
Horsley Hills
- फोटो : istock
हॉर्सले हिल्स
- अगर आप अपने काम की थकान को दूर करने के लिए शांति वाली जगह की तलाश में हैं, तो यकीन मानिए आपकी तलाश हॉर्सले हिल्स पर आकर खत्म होती है। ये जगह हैदराबाद से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां प्रकृति के अनोखे नजारों को देखने के लिए पहाड़ी की चोटी पर ट्रेक कर सकते हैं, यहां आपको दुनिया के सबसे बड़े बरगद के पेड़ का घर भी देखने को मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
लैंबसिंगी हिल्स
- लैंबसिंगी हिल्स, जिसे दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। जहां गर्मियों में इस जगह पर आपको काफी अच्छा अनुभव मिलेगा, तो वहीं सर्दियों में यहां आप बर्फबारी का भी लुफ्त उठा सकते हैं। आसपास से लोग वीकेंड में यहां पहुंचते हैं। हैदराबाद से इस जगह की दूरी लगभग 571 किलोमीटर है। यहां आप शांति के पल बिता सकते है, प्रकृति के अद्भुत नजारों को देख सकते हैं। साथ ही यहां ब्रिटिश शासन के समय से काली मिर्च और कॉफी के प्लांटेशन को भी आप देख सकते हैं।
विज्ञापन
Anantagiri Hills
- फोटो : istock
अनंतगिरी हिल्स
- अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है और साथ ही आप एडवेंचर्स के शौकीन हैं तो आपके लिए अनंतगिरी हिल्स काफी सही जगह है। हैदराबाद से इस जगह की दूरी लगभग 80 किलोमीटर से ज्यादा है। यहां आप जंगल में टहलते हुए घाटी और झरनों के शानदार दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं। यही नहीं, यहां कैम्पिंग की सुविधा के साथ ही रॉक क्लाइंबिंग, बैलेंसिंग बोर्ड और स्पाइडर वेब जैसी एक्टिविटीज आप यहां कर सकते हैं।