घूमने का शौक तो सभी रखते हैं, लेकिन कई बार बजट के कारण तो कई बार किसी अन्य वजहों से लोग घूमने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। कई बार लोगों को घूमने के लिए अच्छी जगह नहीं मिल पाती, लेकिन अगर आप कैंपिंग का शौक रखते हैं तो फिर भारत में कई ऐसी जगह हैं। जहां पर बेहद कम बजट में और नदी किनारे आप कैंपिंग के मजे ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
नदी किनारे करना चाहते हैं कैंपिंग, तो ये पांच जगह हैं बेहद खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारावती
- शारावती कर्नाटक में स्थित है। यहां हर साल काफी संख्या में लोग कैंपिंग करने पहुंचते हैं। जोग जलप्रपात से 6 किलोमीटर की दूरी पर शारावती नदी है, जिसके किनारे पर आप कैंपिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना बेहद अद्भुत है।
नैनीताल झील
- नैनीताल झील उत्तराखंड के कुमाऊं जिले में स्थित है और हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां लोग अपने दोस्तों संग कैंपिंग करते हैं और साथ ही यहां पर राफ्टिंग के मजे भी लेते हैं। यहां का मौसम भी काफी सुहावना रहता है।
पैंगोंग झील
लेह की खूबसूरती के तो क्या ही कहने हैं। यहां स्थित पैंगोंग झील भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करती है। पैंगोंग झील के किनारे भी आप कैंपिंग कर सकते हैं और अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग अपने दोस्तों और पार्टनर संग पहुंचते हैं।
ऋषिकेश
- उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश काफी सुंदर जगह है और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। यहां आप गंगा नदी के किनारे कैंपिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। साथ ही यहां आप राफ्टिंग भी कर सकते हैं। रात में यहां कैंप में ठहरने का अपना अलग मजा है, जिसके लिए यहां दूर-दराज से पर्यटक हर साल पहुंचते हैं।