हर कोई घूमने-फिरने का शौक रखता है। लोग अपने समय के हिसाब से घूमने जाते हैं और नई-नई जगहों पर समय बिताते हैं। वहीं, लोगों को लॉन्ग ड्राइव पर जाना भी काफी अच्छा लगता है। लोग लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं, नई-नई जगहों पर जाते हैं और नए-नए खाने का स्वाद लेते हैं। हालांकि, कई सड़कें ऐसी भी हैं जो एडवेंचर से भरी होती हैं और इन जगहों पर ड्राइव करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। अगर आप भी ऐसी जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"606aed708ebc3e8ca1059cff","slug":"these-are-indias-five-most-dangerous-road","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं भारत की पांच सबसे खतरनाक सड़कें, अच्छे-अच्छे ड्राइवर भी डरते हैं यहां ड्राइविंग करने से","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
ये हैं भारत की पांच सबसे खतरनाक सड़कें, अच्छे-अच्छे ड्राइवर भी डरते हैं यहां ड्राइविंग करने से
Mon, 05 Apr 2021 04:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 05 Apr 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
Trending Videos
sikkim road
- फोटो : istock
थ्री लेवल जिग जैग रोड
- थ्री लेवल जिग जैग रोड सिक्किम में है और ये सड़क काफी घुमावदार है। इस सड़क से आपको कई खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले दृश्य दिखेंगे। वहीं, ये सड़क काफी ज्यादा खतरनाक मानी जाती है।
rohtang pass
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग पास
- हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को जो सड़क जोड़ती है, उसे हम रोहतांग पास के नाम से जानते हैं। इस सड़क पर आप वाहन तेज नहीं चला सकते, क्योंकि यहां जाम लगना बेहद आम बात है और यहां गाड़ियां बेहद धीरे-धीरे चल पाती हैं। वहीं, सर्दियों में भारी बर्फबारी की वजह से यहां दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
chang la pass
- फोटो : istock
चांग ला पास
- पूरे साल बर्फ से ढका रहना वाला चांग ला पास लद्दाख को तिब्बत से जोड़ता है। यहां जाते समय आपको गर्म कपड़े और मेडिकल किट लेकर जरूर जानी चाहिए। ये सड़क बेहद ऊंचाई पर है, जिसकी वजह से यहां ड्राइविंग करना बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
माथेरान-नरेल रोड
- माथेरान से नरेल को जोड़ने वाली सड़क को माथेरान-नरेल रोड कहा जाता है। यहां की सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। लेकिन ये सड़क काफी संकरी है जिस वजह से यहां आप गाड़ी की स्पीड ज्यादा नहीं कर सकते।