फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2025: साल 2025 के वायरल इंस्टाग्राम स्पॉट्स, यंग इंडिया की फोटो-परफेक्ट जगह

Sat, 27 Dec 2025 01:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 27 Dec 2025 01:52 PM IST
सार

Year Ender 2025 Viral Instagram Spots: साल 2025 में जब भी आप सोशल मीडिया खोलते, कुछ खूबसूरत नजारे, तस्वीरों और रील्स के जरिए दिख जाती हैं। ये वायरल स्पाॅट इस वर्ष सिर्फ लोगों की फीड पर ही नहीं, बल्कि पर्यटकों की याद में भी बस गए।

विज्ञापन
Year Ender 2025 Viral Instagram Spots Trending Photo-Perfect Locations Popular With Young India
साल 2025 में ये स्थल हुए सोशल मीडिया पर वायरल - फोटो : Amar Ujala

Year Ender 2025 Viral Instagram Spots: घूमने का शौक रखने वाले जब अपने इंस्टाग्राम फीड पर देखते हैं तो एक से बढ़कर एक सुंदर नजारे दिखाई देते हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कई यात्री तो इंस्टाग्राम की तस्वीरें और रील देखकर घूमने के लिए किसी जगह का चयन करते हैं। इस दौर में सफर का मतलब सिर्फ घूमना नहीं, परफेक्ट फोटो लोकेशन की तलाश करना भी है। खासकर अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आप जरूर ऐसी जगहों पर जाना चाहते होंगे जिसके नजारे बेहद अद्भुत होते हैं और इनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो जाती हैं। 



आजकल का युवा घूमने के नाम पर कैमरा उठाता है और ऐसी जगह चुनता है जहां नेचर, कल्चर और एस्थेटिक्स एक साथ मिल जाएं। इंस्टाग्राम पर वायरल होना अब संयोग नहीं, सटीक लोकेशन, सही समय और ईमानदार फ्रेमिंग का नतीजा है। यहां कुछ जगहों के बारे में बताया जा रहा है जो 2025 में इंस्टाग्राम फीड पर राज कर रहे हैं।

Year Ender 2025 Viral Instagram Spots Trending Photo-Perfect Locations Popular With Young India
स्पीति घाटी की तस्वीरें - फोटो : Adobe Stock

स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का स्पीति वैली ऊंची पहाडियों, चंद्रताल के आइने जैसे पानी और मठों की शांति के लिए लोकप्रिय है। साल 2025 में ड्रोन-फ्रेंडली व्यूज़ और सॉफ्ट टोन एडिट्स ने इसे टॉप पर रखा है। मोनोक्रोम पहाड़ से सूर्य उदय और रोड-ट्रिप रील्स फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए बेस्ट जगह है। 

Year Ender 2025 Viral Instagram Spots Trending Photo-Perfect Locations Popular With Young India
जीबी - फोटो : Adobe

जीबी, तीर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश के तीर्थन वैली पर जीबी हिल स्टेशन स्थित है। भीड़ से दूर और क्यूरेशन के करीब ये हिल स्टेशन इस साल काफी लोकप्रिय हुआ। यहां लकड़ी के होमस्टे, झरने और धुंध ने जीबी को स्लो ट्रैवल का केंद्र बनाया। युवा यूट्यूबर और काॅन्टेंट क्रिएटर्स यहां रील्स बनाने पहुंचे। जीबी के कॉटेज बालकनी से कॉफी संग मॉर्निंग का नजारा लाजवाब हो जाता है। फॉल्स के पास फोटो परफेक्ट लोकेशन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2025 Viral Instagram Spots Trending Photo-Perfect Locations Popular With Young India
कच्छ का रण - फोटो : Instagram

कच्छ का व्हाइट रण, गुजरात

गुजरात का रण इंस्टाग्राम पर रील स्क्राॅल करते समय नजर आ ही जाता है। सफेद रेगिस्तान का नमकीन नजारा, पेस्टल आसमान से जुड़ता हुआ फोटो परफेक्ट बन जाता है। यहां सिलुएट्स सनसेट बेस्ट फोटो शाॅट बन सकता है। हवा में उड़ती फ्लोई आउटफिट के साथ यहां की वाइब मैच हो सकती है जो किसी कैनवास की पेटिंग जैसी फोटो क्लिक करने में मदद करती है।

विज्ञापन
Year Ender 2025 Viral Instagram Spots Trending Photo-Perfect Locations Popular With Young India
गोकर्ण - फोटो : instagram

गोकर्ण, कर्नाटक

गोवा से आगे, शांति के करीब कर्नाटक का गोकर्ण भी पर्यटकों और खासकर क्रिएटर्स की पसंदीदा जगह बनी। यहां ओम बीच, हाफ मून और क्लिफ-साइड कैफे, का नजारा बहुत गहरा और सुंदर दिखता है। बीच पर सूर्यास्त के समय की तस्वीरे सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed