फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Tourism Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस, कुछ ऐसे हुई थी इस दिन की शुरुआत

Mon, 27 Sep 2021 02:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 27 Sep 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
World Tourism Day history importance and significance of tourism
विश्व पर्यटन दिवस 2021 - फोटो : istock

घूमना-फिरना, नई-नई जगहों पर जाना, नई-नई जगहों को देखना और इन जगहों से यादें बटोरकर लाना, भला किसे अच्छा नहीं लगता? लोग चाहें कितने भी व्यस्त क्यों न हो, लेकिन अपने इस बिजी शेड्यूल से वो घूमने का समय जरूर निकालते हैं। बस अंतर इतना है कि कोई अपने दोस्तों संग ट्रैवल करना पसंद करता है, तो कोई अपने परिवार संग ट्रिप प्लान करता है। लेकिन घूमने लगभग सभी लोग समय-समय पर जाते हैं। वहीं, पर्यटन आज के समय में एक रोजगार बन चुका है और कई लोगों का घर इसी से चलता है। भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने में लोग घूमने जाते हैं और वहां जाकर एक अलग दुनिया में खो जाते हैं। वहीं, हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है, तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस दिन की शुरुआत कैसे हुई। आप अगली स्लाइड्स में विश्व पर्यटन दिवस के बारे में काफी कुछ जानेंगे...

World Tourism Day history importance and significance of tourism
विश्व पर्यटन दिवस 2021 - फोटो : istock

इसलिए मनाया जाता है ये दिन

  • दरअसल, पर्यटन से रोजगार बढ़ता है और इसलिए विश्व पर्यटन दिवस के जरिए लोगों में पर्यटन के प्रति जागरूकता लाने और ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन के जरिए देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित किया जाता है।
World Tourism Day history importance and significance of tourism
विश्व पर्यटन दिवस 2021 - फोटो : istock

ऐसे हुए इस दिन को मनाने की शुरुआत

  • बात अगर इस विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत की करें, तो 1970 में विश्व पर्यटन संस्था द्वारा इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई थी। इसके बाद 27 सितंबर 1980 को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था और तब से हर साल 27 सितंबर के दिन ही विश्व पर्यटन दिवस को मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Tourism Day history importance and significance of tourism
विश्व पर्यटन दिवस 2021 - फोटो : istock

ये है विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य

  • दरअसल, इस दिन को मनाने का सीधा सा एक उद्देश्य है और वो है पर्यटन के जरिए लोगों के लिए रोजगार पैदा करना। जब किसी जगह पर लोग घूमने जाएंगे, तो वहां ठहरेंगे, नई-नई जगहों पर घूमेंगे, अपने लिए खरीदारी करेंगे, खानपान करेंगे आदि। ऐसे में वहां इन सुविधाओं को पूरा करने के लिए लोगों की जरूरत पड़ेगी, जिससे रोजगार के मौके पैदा होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed