27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस है। इस मौके पर आपको एक ऐसे देश के बारे में जरूर जानना चाहिए जहां चारों ओर से दुश्मन देशों से घिरा हुआ है। अक्सर उस देश पर हमले होते हैं लेकिन इन सब के बावजूद यहां का पर्यटन बेहद प्रसिद्ध है। हम बात कर रहे हैं इजराइल की। इजराइल यहूदियों का देश है लेकिन इजराइल के चारों ओर इस्लामिक देश बसे हैं। अधिकतर पड़ोसी देश इजराइल के दुश्मन हैं। इसलिए इजराइल में हमेशा ही युद्ध की आशंका बनी रहती है। हालाँकि इजराइल में इस खतरे के अलावा एक और ख़ास बात है जो दुनिया भर में प्रसिद्द है। वो हैं इजराइल के पर्यटन स्थल। इजराइल अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। अगर आप इजराइल के पर्यटन स्थल घूमना चाहते हैं तो पर्यटन दिवस के मौके पर हम आपको कराने जा रहे हैं इजराइल के प्रसिद्ध और खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर।
World Tourism Day 2021: इस देश के चारों तरफ हैं दुश्मन, होते रहते हैं हमले, लेकिन इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर नहीं आती आंच
यरूशलेम है ईसा मसीह का जन्म स्थल
ईसाइयों के इष्ट ईसा मसीह का जन्म इजरायल की राजधानी यरूशलम में हुआ था। इसलिए ईसाई धर्म के लोगों के साथ ही यहूदियों और मुस्लिमों के लिए भी ये स्थान पवित्र है। यरूशलेम को धार्मिक स्थल माना जाता है। इतना ही नहीं यहां फेमस होलोकॉस्ट संग्रहालय भी है। ये संग्रहालय रिमेंबरेंस पर्वत की ढलान पर 42 सौ स्क्वायर मीटर फैला है जो यहूदियों के इतिहास को दर्शाता है।
याद वाशेम होलोकॉस्ट म्यूजियम
इस जगह से जुड़ा के और बड़ा इतिहास है। एडॉल्फ हिटलर ने नाजी जर्मनी ने यहां दस लाख से ज्यादा बच्चों समेत 60 लाख यहूदियों का नरसंहार किया था। जिसकी याद में यहां वाशेम म्यूजियम बना है। लाखों लोग हर साल इस संग्रहालय को देखने आते हैं।
ओल्ड सिटी ऑफ यरुशलम
दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है ओल्ड सिटी ऑफ येरुसलम। ये भी यहूदियों का धार्मिक स्थल है। यहां घूमने लायक कई पर्यटन स्थल हैं, जैसे वेस्टर्न वेलिंग वॉल, चर्च ऑफ द हॉली स्प्यूल्चर और डोम ऑफ द रॉक है। यहां की बाजार भी काफी प्रसिद्ध हैं जहां पारंपरिक चीजों की बिक्री होती है।
इजरायल म्यूजियम
इजराइल में ऐतिहासिक घटनाओं, वहां की संस्कृति को दर्शाने के लिए कई म्यूजियम हैं। इनमें इजरायल म्यूजियम भी प्रसिद्ध है, जहां प्राचीन काल की वस्तुओं समेत इजरायल की वास्तुकला और संस्कृति देखने को मिलती है। शिरीन ऑफ द बुक, द सेकेंड टेम्पल मॉडल और बिली रोज गार्डन भी स्थित है।