World Heritage Day 2026 Wallpapers: विश्व भर में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित रखने के उद्देश्य से हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें हमारी समृद्ध विरासत, चाहे वह प्राचीन स्मारक हों, ऐतिहासिक स्थल हों या सांस्कृतिक परंपराएं हो, के महत्व को समझने और उन्हें बचाने के लिए प्रेरित करता है। भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में, जहां हर राज्य अपनी अलग पहचान और इतिहास समेटे हुए है, धरोहरों का महत्व और भी बढ़ जाता है।
World Heritage Day 2026 Quotes: विश्व विरासत दिवस पर वायरल हो रहे ये संदेश, आप भी करें शेयर
World Heritage Day 2026: आज विश्व विरासत दिवस है। इस मौके पर अपनी धरोहरों के संरक्षण, उनके प्रचार प्रसार के लिए सभी में जागरूकता फैलाएं। इन संदेशों के जरिए विश्व विरासत दिवस मनाएं।
----------------------------
संग्रहालयों की दीवारों पर,
इतिहास बोलता है,
हर पत्थर, हर इमारत में
कोई किस्सा डोलता है।
विश्व धरोहर दिवस
-----------------------------------------
---------------------------
वक्त की गर्द में खो न जाएं ये निशान,
संभालिए धरोहरें, ये हैं हमारी जान।
इन्हें बचाना है हमारा फर्ज
क्योंकि यही है हमारी पहचा।
विश्व धरोहर दिवस
------------------------------
----------------------------
हर ईंट में बसी है एक दास्तान,
हर गुम्बद में गूंजता है हिंदुस्तान।
संस्कृति की छाया हैं ये धरोहरें,
आओ इन्हें बचाएं हम सब मिलकर।
विश्व धरोहर दिवस
------------------------------
----------------------------
18 अप्रैल है याद दिलाने का दिन,
कि इतिहास भी है जीवन का अहम हिस्सा कहीं।
संभालो ताज, कोलोसियम, या माचू पिच्चू का मान,
धरोहरों में ही छिपा है इंसानियत का सम्मान।
विश्व धरोहर दिवस
----------------------------------