{"_id":"5c8a42eebdec2214114a29f5","slug":"world-cheapest-and-affordable-countries-to-travel-from-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद सस्ते में करें विदेश यात्रा, इन देशों में भारत के 100 रुपए हैं 20 हजार रुपए के बराबर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
बेहद सस्ते में करें विदेश यात्रा, इन देशों में भारत के 100 रुपए हैं 20 हजार रुपए के बराबर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमेशा भारतीय मुद्रा की तुलना अमरीकी मुद्रा से की जाती है और निराशा ही हाथ आती है। जिसकी बड़ी वजह ये है कि आज तक डॉलर की तुलना में रूपया कभी ऊपर उठ ही नहीं पाया और अंतर भी बिलकुल जमीन आसमान जैसा है। आज एक डॉलर 69.37 रुपये के बराबर है।लेकिन इतना निराश होने की जरूरत नहीं है भारतीय मुद्रा इतनी भी कमजोर नहीं है। अगर विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं तो बस रुपये जोड़ना शुरू कर दीजिये क्योंकि थोड़े रुपयों में भी आप विदेश घूम सकते हैं। जानिए उन खूबसूरत देशों के बारे में जहां की मुद्रा भारतीय रुपये की तुलना बहुत कमजोर है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।
2 of 7
- फोटो : pixabay
वियतनाम एक देश है जो अपने बौद्ध पगोडा, शानदार वियतनामी व्यंजन और नदियों के लिए जाना जाता है। वियतनाम भारतीयों के घुमने के लिए बिल्कुल बेस्ट जगह है क्योंकि यहां की संस्कृति बहुत अलग है।यह बहुत दूर नहीं है और बहुत महंगा भी नहीं है क्योंकि यहां 1 रुपया, 355.04 वियतनामी डोंग के बराबर है। युद्ध के संग्रहालय और फ्रेंच वास्तुकला इसके आकर्षण का केन्द्र हैं।
3 of 7
- फोटो : pixabay
द्वीपों वाले देश इंडोनेशिया में साफ नीला पानी और उष्णकटिबंधीय जलवायु देखने को मिलता है। इंडोनेशिया उन देशों में से एक है जहां भारतीय मुद्रा की कीमत काफी अधिक है। यहां 1 रुपया, 207.78 इंडोनेशियन रुपिया के बराबर है। इसके अलावा यहां भारतीयों को मुफ्त वीजा दिया जाता है। जिसका मतलब है कि आप ज्यादा खर्च किए बिना इस खुबसुरत देश में घूम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : pixabay
कंबोडिया अपने विशाल पत्थरों से बने अंगकोर वाट मंदिर के लिए लोकप्रिय है।भारतीय नागरिक यहां अधिक खर्च किये बिना घुम सकते हैं। इसके रॉयल पैलेस, राष्ट्रीय संग्रहालय और पुरातात्विक खंडहर आकर्षण के केन्द्र हैं। कंबोडिया पश्चिमी देशों के पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है।अब इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे भारतीयों के बीच भी फैल रही है। यहां 1 रुपया, 63.23 कंबोडियन रियाल के बराबर है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : pixabay
जापान के सुशी और चेरी का फूल इसके आकर्षण का केन्द्र हैं। आप यह जानकर हैरान होंगे कि यह उन देशों में से एक है जिनकी मुद्रा भारतीय रुपए से कम है। जापान एक ऐसा देश है, जिसकी संस्कृति काफी पुरानी है, फिर भी सबसे अधिक तकनीकी रूप से उन्नत देशों में से एक है। यहां 1 रुपया, 1.70 जापानी येन के बराबर है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।