Winter Shopping In Delhi: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। ऐसे में लोगों ने ऊनी कपड़े, जूते, मफलर निकालकर पहनना भी शुरू कर दिया है। जिस तरह से गर्मी के मौसम में स्टाइलिश दिखना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह से सर्दियों में भी लोग अपने स्टाइल का काफी ध्यान रखते हैं।
सर्दियों के मौसम में फैशन करना काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि गर्मी के कपड़े तो कम रुपये में आ जाते हैं, लेकिन सर्दियों के कपड़े खरीदने के लिए आपको काफी पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ती है। ठंड के लिए स्वेटर, जैकेट, शॉल और कैप बेहद जरूरी चीजे हैं।
अगर आप दिल्ली में हैं तो वुलेन कपड़ों की शॉपिंग के लिए दिल्ली की मार्केट्स काफी अच्छी हैं। अगर आपको इन बाजारों के बारे में नहीं पता है तो ये खबर आपके लिए है। हम आज आपको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां आपको महज 100 रुपये में स्वेटर से लेकर जैकेट तक मिल जाएगी।
2 of 7
winter shopping delhi market
- फोटो : facebook
सरोजनी नगर
दिल्ली में सरोजनी नगर का बाजार काफी ज्यादा फेमस है। लोग दूर-दूर से यहां शॉपिंग करने आते हैं। अगर आपको बेहद सस्ते दामों ऊनी कपड़े खरीदने हैं, तो ये बाजार आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यहां आपको महज 100-150 रुपये में जैकेट और स्वेटर मिल जाएंगे।
मजनू का टीला
वैसे तो ये जगह तिब्बत के खाने की वजह से काफ ज्यादा फेमस है, लेकिन आपको यहां ऊनी कपड़े भी मिल जाएंगे। हूडी से लेकर स्वेटशर्ट तक आपको सही दामों में मिल जाएगी। बस यहां जाकर आपको मोलभाव करना पड़ेगा।
4 of 7
Winter Shopping In Delhi
- फोटो : राहुल संपाल
लक्ष्मी नगर मार्केट
अगर जिक्र दिल्ली के बाजारों का होता है तो आपको लक्ष्मी नगर मार्केट का नाम सुनने को मिल ही जाएगा। लक्ष्मी नगर मार्केट से आप स्वेटर और शॉल से लेकर मोजे तक सब कुछ ले सकते हैं। लक्ष्मी नगर मार्केट जाने के लिए आपको ब्लू लाइन से ट्रेवल करना है। यहां भी आपको मोलभाव करने की जरूरत है।
लाजपत नगर मार्केट
अगर आपको काफी क्लासी से स्वेटर और अन्य ऊनी स्वेटर आसानी से मिल जाएंगे। यहां पर कई बड़े शोरूम भी हैं, जहां से आप ऊनी कपड़े खरीद सकती हैं। यहां की ज्यादातर दुकानों में फिक्स प्राइज रहता है।