Weekend Trip: 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे पड़ रहा है, ऐसे में आपके पास एक बार फिर से लॉन्ग वीकेंड को एन्जॉय करने का मौका है। दरअसल, ज्यादातर दफ्तरों में शनिवार और रविवार का अवकाश होता है। ऐसे में गुड फ्राइडे की छुट्टी मिलने के बाद सभी को 3 तीन की छुट्टी मिलेगी। आप चाहें तो इन तीन छुट्टियों का उपयोग घूमने में कर सकते हैं।
यदि आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है लेकिन बजट में घूमने के लिए जगह समझ नहीं आ रहीं तो हम आपको इसके विकल्प बताने जा रहे हैं। दरअसल, आप अपने दोस्तों के साथ सिर्फ 5 हजार में लॉन्ग वीकेंड को एन्जॉय कर सकते हैं। इसके लिए कुछ जगहों के बारे में इस लेख में जानकारी दी जा रही है।
2 of 6
आगरा-मथुरा
- फोटो : Adobe stock
आगरा-मथुरा
यदि आप दिल्ली के आस-पास रहते हैं और आगरा नहीं गए हैं तो झटपट बैग उठाइए और निकल पड़िए आगरा की ओर। आगरा में आप ताज महल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी घूमने जा सकते हैं। चूंकि ट्रिप तीन दिन की है तो एक दिन का समय मथुरा के लिए भी निकाल लीजिए, क्योंकि आगरा से मथुरा का रास्ता कोई ज्यादा दूर नहीं है। इसलिए आसानी से यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। इन दोनों जगह पर घूमने और का खर्चा ज्यादा से ज्यादा 4,000-5,000 रुपये प्रति व्यक्ति ही आएगा।
3 of 6
नैनीताल
- फोटो : Adobe Stock
नैनीताल
यदि बजट में नैनीताल की यात्रा करना चाहते हैं तो ट्रेन सबसे सही विकल्प है। हालांकि नैनीताल में खुद का कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। नैनीताल का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम रेलवे स्टेशन है, जहां के लिए आपको ज्यादातर शहरों से ट्रेन मिल जाती है। यदि 4-5 दोस्त हैं तो आप गाड़ी बुक करके भी जा सकते हैं। यहां जाकर नैनी झील, नैना देवी का मंदिर समेत कई अन्य जगहों पर जा सकते हैं। यहां जाने के लिए भी आपको लगभग 4,500-5,000 रुपये प्रति व्यक्ति का खर्चा आएगा।
4 of 6
ऋषिकेश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश
यदि आप आध्यात्म की दुनिया में रहना पसंद करते हैं तो मां गंगा की गोद में बसे ऋषिकेश जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां के लिए भी ज्यादातर शहरों से ट्रेन मिल जाती है। ऋषिकेश में जाकर आप गंगा आरती, राम झूला, लक्ष्मण झूला जा सकते हैं। यहां बेहद कम बजट में आपको होटल मिल जाएंगे। यहां का प्लान बनाने के लिए आपकी जेब में लगभग 3,000-4,500 रुपये प्रति व्यक्ति होना चाहिए।
5 of 6
लोनावला
- फोटो : Adobe stock
लोनावला
यदि आप मुंबई के आस-पास रहते हैं तो घूमने के लिए लोनावला बेहतर विकल्प है। यहां आप भीमाशंकर, राजमाची किला, और लोनावला लेक जैसी जगहों का आनंद ले सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको प्रति व्यक्ति लगभग 3,500-4,500 रुपये की जरूरत पड़ेगी। यहां जाना है तो होटल को पहले से बुक कर लें, वरना आपको रुकने के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।