फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करना चाहते हैं रोमांच से भरा सफर तो, 'गढ़वाल हिमालय' जाना न भूलें

Thu, 29 Aug 2019 04:30 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 29 Aug 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
visiting yamunotri temple, trekking of janki chatti and bandarpunch
- फोटो : pixa

हिंदू धर्म में चार धाम की यात्रा का बहुत महत्व है। ऊंची हिमालय की चोटियों पर बने इन धार्मिक स्थल की यात्रा मन को सुकून तो देती ही हैं। साथ ही यहां पर बहुत से सुंदर नजारें भी दिख जाते हैं। लेकिन इस बार हम केदरनाथ, बद्रीनाथ या फिर गंगोत्री की बात नहीं कर रहें हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि चौथा धाम कौन सा है जिसकी बात हम यहां कर रहे हैं। तो आइए जाने इस खूबसूरत जगह के बारे में कि ये जगह क्यों खास हैं।


 
visiting yamunotri temple, trekking of janki chatti and bandarpunch
- फोटो : pixa

चार धाम की यात्रा का शुभारंभ अक्षय तृतीया से होता है। इस समय पहाड़ों की बर्फ पिघलने लगती है और पहाड़ी रास्तों पर चलना थोड़ा आसान हो जाता है। तो जिस धाम के बारे में हम बात कर रहें हैं वो यमुनोत्री है। यहां से यमुना जी का उद्गम हुआ था। गढ़वाल के हिमालयी क्षेत्रों पर 3993 मीटर ऊंचे इस उद्गम स्थल तक पहुंचना इतना आसान नहीं है। यहां पर जाने के लिए पांच किमी लंबा ट्रैक पैदल चलकर जाना पड़ता है।


 
visiting yamunotri temple, trekking of janki chatti and bandarpunch
- फोटो : social media
क्यों खास है यमुनोत्री 

यमुनोत्री में केवल यमुना जी का उद्गम ही नहीं बल्कि यहीं पर यमुना जी का अति प्राचीन मंदिर भी बना हुआ है। इस मंदिर में लोग यमुना जी की पूजा करने आते हैं और खास विधि से पकाए हुए आलू और चावल चढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
visiting yamunotri temple, trekking of janki chatti and bandarpunch
travel - फोटो : pixa
गर्म पानी का है सोता

जानकी चट्टी से शुरू होकर मंदिर तक जाने वाले रास्ते में सूर्य कुंड नाम का सोता बना हुआ है जिस में गर्म पानी का प्राकृतिक स्त्रोत बना हुआ है। इस खूबसूरत जगह पर यहीं तो खासियत है एक तरफ यमुना नदी का ठंडा पानी और दूसरी तरफ गर्म पानी का सोता। इसी पानी में मलमल के कपड़े में लपेट कर चावल पकाया जाता है और वो भी कुछ मिनटों में पक जाता है। इसी से सूर्य कुंड के पानी की गर्माहट का अंदाजा लगाया जा सकता है।


 
विज्ञापन
visiting yamunotri temple, trekking of janki chatti and bandarpunch
- फोटो : pixa
कैसे पहुंचे यमुनोत्री
यमुनोत्री पहुंचने के लिए सबसे पास का एयरपोर्ट देहरादून का है। यहां से प्राइवेट टैक्सी करके यमुनोत्री पहुंचा जा सकता है। देहरादून के अलावा ऋषिकेश से भी टैक्सी या बस के जरिए यहां जा सकते हैं। देहरादून से यमुनोत्री की दूरी 200 किमी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed