बर्थ डे नजदीक आते ही आपके दिमाग में कई तरह के सवाल आने लगते हैं। सबसे पहले आप ये सोचते हैं कि दोस्तों के साथ कहां पार्टी कि जाए, कौन सी जगह बेस्ट होगी। आपके दिमाग में फिल्म देखने का प्लान भी आता है। इन सब के अलावा आप अगर अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएं तो आपका बर्थ डे और भी ज्यादा यादगार रहेगा। साथ ही आप अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता पाएंगे।
2 of 5
goa beach party
- फोटो : file photo
अपने गैंग के साथ घूमने जाने के लिए गोवा बेस्ट ऑप्शन है। गोवा ऐसी जगह है जो लगभग सभी को पसंद आती है। यहां आप दोस्तों के साथ जाकर जमकर मस्ती कर सकते हैं। सामने गोवा का बीच हो और साथ में आपके जिगरी दोस्त उस लम्हें की बात ही कुछ और होती है।
3 of 5
ladakh
- फोटो : file photo
अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो बस सोचना क्या है। बर्फ से ढकी चादर यानी लद्दाख का ट्रिप प्लान कर लें। यहां जाकर आप अपने जन्मदिन को यादगार और खास बना सकते हैं। आप लद्दाख तक जाने के सफर को बाइक से तय करें। रास्ते में मिलने वाले खूबसूरत दृश्य आपका मनमोह लेंगे।
4 of 5
जैसलमेर
- फोटो : social media
बर्फ से ढ़की चोटियां जितनी खूबसूरत लगती है उसे कहीं ज्यादा खूबसूरत रेत और वहां का शांत वातावरण लगता है। अगर आपको किसी ऐसी जगह पर जाकर बर्थ डे मनाने का प्लान है तो आप जैसलमेर की तरफ जा सकते हैं। वहां जाकर ऊंट की सवारी करना और राजस्थानी खाने का स्वाद चखना आपके लिए बहुत यादगार होगा। कम बजट में आप अपना बर्थ डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।
5 of 5
kerla
- फोटो : social media
अगर आपको प्रकृति की खूबसूरती अच्छी लगती है तो आप इसे नजदीक से देखने और महसूस करने के लिए केरल जा सकते हैं। वहां जाना किसी जन्नत से कम नहीं होगा। केरल की खूबसूरती को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं।