फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2022: पार्टनर संग जाएं दिल्ली के इन बेहतरीन रूफटॉप रेस्तरां, वैलेंटाइन डे का मजा हो जाएगा दोगुना

Mon, 14 Feb 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2022 Celebration at Best Rooftop Restaurants and Hotels in Delhi
Rooftop Restaurant in Delhi - फोटो : facebook/thelalitoko

वैलेंटाइन सप्ताह को सेलिब्रेट करने के लिए अधिकतर कपल लंच व डिनर पर जाते हैं लेकिन आम दिनों से हटकर प्रेमी जोड़ा किसी ऐसे रेस्तरां में जाना चाहता है, जहां अच्छा जायका तो मिले ही, साथ ही रोमांटिक माहौल भी हो। कपल यहां लजीज खाना खाने के साथ ही खूबसूरत नजारों का भी लुफ्त उठा सके। रोमांटिक माहौल और खूबसूरत नजारे दिल की बात कहने के लिए एक बेहतर मौका देते हैं। ऐसे में इस वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताने के लिए ऐसी ही किसी जगह की तलाश में हैं तो दिल्ली के बेहतरीन रूफटॉप रेस्तरां आपके लिए बेस्ट रहेंगे। दिल्ली के इन रेस्तरां और होटल में आपको खूबसूरत बाहरी व्यू देखने को मिलेगा। जायका और शानदार इंटीरियर सोने पर सुहागा होगा। यहां बैठकर आप खाना खा रहे होंगे तो दिल्ली को सुंदरता को ऊंचाइयों से देखने का आनंद भी मिलेगा। चलिए जानते हैं दिल्ली के सबसे खूबसूरत नजारों वाले रूफटॉप रेस्तरां के बारे में। 

Valentine Day 2022 Celebration at Best Rooftop Restaurants and Hotels in Delhi
मिया बेला हौज खास - फोटो : facebook/MiaBella.hkv

मिया बैला, हौज खास

दिल्ली के हौज खास विलेज में एक से बढ़कर एक शानदार रेस्टोरेंट और कैफे हैं। यहां युवाओं को हैंगआउट करने के लिए कई बेहतर विकल्प मिलेंगे। अगर आप खूबसूरत व्यू के साथ अच्छे खाने के लिए किसी रेस्तरां की तलाश में हैं तो हौज खास के मिया बेला रेस्तरां जा सकते हैं। यहां आपके पार्टनर के साथ आप सुंदर पल बिता सकते हैं। इस रेस्तरां में आपको पिज्जा से लेकर बेक्ड लेजगनस तक कई बेहतरीन डिशों का स्वाद मिलेगा। मिया बेला रेस्तरां में दो लोगों के खाने का खर्च लगभग 1500 से अधिक होगा।

Valentine Day 2022 Celebration at Best Rooftop Restaurants and Hotels in Delhi
ओको द ललित होटल, दिल्ली - फोटो : facebook/thelalitoko

ओको, द ललित होटल

दिल्ली का द ललित होटल 27 मंजिला है, जिसमें आपको खूबसूरत रूफटॉप रेस्तरां मिलेगा। पैन-एशियाई भोजन प्रेमियों को यह जगह जरूर पसंद आएगी। होटल के टॉप फ्लोर से बाहर का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यहां आप सूशी और सशिमी का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां दो व्यक्तियों के खाने का खर्च लगभग 4000 रुपये तक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2022 Celebration at Best Rooftop Restaurants and Hotels in Delhi
कायलिन, स्काई बार दिल्ली - फोटो : facebook/KylinSkybar

कायलिन, स्काई बार

दिल्ली के वसंत कुंज में कायलिन स्काई बार नाम का रूफटॉप रेस्तरां हैं। इस रेस्तरां में आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। यहां सुंदर कैबानास और लजीज पैन एशियाई खाने का पूरा मजा मिलेगा। यहां का रूफटॉप व्यू आपको और आपके पार्टनर का मन मोह लेगा। दो लोगों के लिए यहां का खर्च करीब 2000 रुपये हो सकता है।
 

विज्ञापन
Valentine Day 2022 Celebration at Best Rooftop Restaurants and Hotels in Delhi
परिक्रमा होटल, दिल्ली - फोटो : facebook/parikramarestaurant

परिक्रमा होटल, केजी मार्ग

दिल्ली के केजी मार्ग स्थित परिक्रमा होटल के रूफटॉप रेस्तरां से आप पूरे शहर का नजारा देख सकते हैं। ये दिल्ली के सबसे पुराने रेस्तरां में से एक है। नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो यहां आपको मुगलई व्यंजनों में कई बेहतरीन विकल्प मिलेंगे। बटर चिकन, चिकन कोरमा और बटर नान का स्वाद आपके पार्टनर को जरूर पसंद आ सकता है। इस रेस्तरां में दो व्यक्ति के खाने का खर्च लगभग 2400 रुपये हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed