फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mirzapur: बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाएं बनारस, तो मिर्जापुर की ये खास और खूबसूरत जगहें भी घूमें

Sun, 10 Jul 2022 01:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 10 Jul 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
Tourist Places to Visit in Mirzapur When Visiting Kashi Vishwanath Temple  in Banaras
मिर्जापुर - फोटो : facebook

Mirzapur : उत्तर प्रदेश में कई सारे प्रसिद्ध धार्मिक और दार्शनिक स्थल हैं। प्रदेश में कई जगहें तो इतनी खूबसूरत और अद्भुत हैं, वहां का नजारा किसी विदेशी दृश्यों की याद दिलाता है। मिर्जापुर जिले में आपको ऐसे ही दार्शनिक स्थल घूमने को मिल सकते हैं। भगवान शिव की नगरी वाराणसी बाबा काशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रसिद्ध है। भोलेनाथ के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर जाते हैं। सावन का महीना आने वाला है। इस पूरे महीने में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना होती है और लोग उपवास करते हैं व भगवान शिव के मंदिर व शिवालयों के दर्शन के लिए जाते हैं। वाराणसी में शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ जी विद्यमान हैं। उनके दर्शन के लिए जाएं तो पड़ोसी जिले मिर्जापुर की भी इस बार सैर करें। मिर्जापुर में प्रसिद्ध विंध्याचल माता का मंदिर भी है। यहां कई खूबसूरत स्थल हैं तो आपका मन मोह लेंगे। चलिए जानते हैं मिर्जापुर के पर्यटन स्थलों के बारे में।

Tourist Places to Visit in Mirzapur When Visiting Kashi Vishwanath Temple  in Banaras
मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला

माता विंध्यवासिनी मंदिर

मिर्जापुर मंदिरों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है। मिर्जापुर के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में विंध्याचल माता का मंदिर आता है। माता विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन के लिए लाखों भक्त हर साल यहां आते हैं। नवरात्रि के दिनों में यहां बहुत अधिक भीड़ रहती है। विंध्यवासिनी मंदिर को माता सती के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।

Tourist Places to Visit in Mirzapur When Visiting Kashi Vishwanath Temple  in Banaras
काली मां मंदिर - फोटो : Social Media

काली खोह मंदिर

विंध्याचल माता के मंदिर दर्शन के लिए जाएं तो पास में ही काली खोह मंदिर के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। विंध्य की पहाड़ियों पर स्थित यह मंदिर माता काली को समर्पित है। धार्मिक महत्व के साथ ही यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण भी प्रसिद्ध है। वाराणसी के रास्ते आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist Places to Visit in Mirzapur When Visiting Kashi Vishwanath Temple  in Banaras
चुनार का किला - फोटो : facebook

चुनार का किला

मिर्जापुर में धार्मिक स्थलों के साथ ही ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण हैं। जिले में प्रसिद्ध चुनार का किला मौजूद है। किले के पास पवित्र गंगा नहीं बहती है। यह किला काफी पुराना है और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। इतिहास प्रेमियों को यह जगह जरूर पसंद आएगी।

विज्ञापन
Tourist Places to Visit in Mirzapur When Visiting Kashi Vishwanath Temple  in Banaras
जलप्रपात - फोटो : pixabay

विंडम वाटरफॉल

मिर्जापुर जिले में बहुत ही खूबसूरत झरने और नदियां हैं। विंडम वाटरफॉल जिसे व्यंधाम जलप्रपात भी कहते हैं, यहां के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पिकनिक मनाने के लिए लोग जाते हैं। चट्टानों से बहती नदियां और खूबसूरत जलप्रपात आपको मग्न मुग्ध कर देगा। इसके अलावा जिले में सिद्धनाथ की दरी नाम की जगह भी है, यहां भी बहुत सुंदर झरना बहता है। इन दोनों झरनों के दृश्य देखने के बाद आप उत्तर या दक्षिण भारत के झरने भूल जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed