फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए ये हैं भारत की कुछ जगह, बंजी जंपिंग का उठा सकते हैं लुत्फ

Tue, 28 Sep 2021 03:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 28 Sep 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to do bungee jumping in India
bungee jumping - फोटो : istock

भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों के अलावा विदेशों से भी काफी सैलानी हर साल यहां पहुंचते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से काफी जगह लंबे समय से बंद थी, जिसकी वजह से सैलानी कहीं घूमने नहीं जा पा रहे थे। लेकिन एक बार फिर से भारत में लगभग सभी पर्यटक स्थल फिर से खुल चुके हैं, जिसके बाद से काफी संख्या में लोग अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने पहुंच रहे हैं। घूमने के मामले में भी हर किसी की पसंद अलग-अलग होती है। जैसे-किसी को हिल स्टेशन पर घूमना पसंद होता है, तो किसी को एडवेंचर करने में खूब मजा आता है, जिसमें बंजी जंपिंग का नाम काफी ऊपर आता है। बंजी जंपिंग करने का अपना ही अलग मजा है। ऐसे में अगर आप भी इस एडवेंचर का आनंद उठाना चाहते हैं, और ये सोच रहे हैं कि इसका लुत्फ उठाने के लिए कहां जाएं? तो चलिए हम आपको कुछ शानदार जगहों के बारे में बताते हैं।

Tourist guide These are the four best places to do bungee jumping in India
bungee jumping - फोटो : istock

ऋषिकेश

  • कैपिंग करनी हो, राफ्टिंग करनी हो या कोई वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेना हो, तो लोग ऋषिकेश का ही रूख करते हैं। इसके अलावा यहां आप बंजी जंपिंग का भी आनंद ले सकते हैं।


किराया- 3500 रुपये (प्रति व्यक्ति)
जगह- सतह से 83 मीटर ऊपर चोटी से कराई जाती है।

Tourist guide These are the four best places to do bungee jumping in India
bungee jumping - फोटो : istock

गोवा

  • गोवा का नाम सुनकर तो बीच, वहां पर होने वाली मस्ती और वॉटर स्पोर्ट्स का ख्याल आता है। लेकिन आपको बता दे कि यहां आप बंजी जंपिंग के भी खूब मजे ले सकते हैं।


किराया- 500 रुपये (प्रति व्यक्ति)
जगह- 35 मीटर चोटी से जंप कराई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to do bungee jumping in India
bungee jumping - फोटो : istock

लोनावला

  • आप बंजी जंपिंग के लिए मुंबई के पास स्थित लोनावला जा सकते हैं। ये जगह इस एडवेंचर के लिए काफी सही और सुरक्षित मानी जाती है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और खूब एंजॉय करते हैं।


किराया- 1500 रुपये (एक जंप का)
समय- एक लीप चार-पांच मिनट का होता है।

नोट: ध्यान रहे कि यहां सात साल से छोटे बच्चों को बंजी जंपिंग करने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to do bungee jumping in India
bungee jumping - फोटो : istock

बैंगलोर

  • बैंगलोर का नाम सुनते ही आंखों के सामने ऊंची-ऊंची बिल्डिंग, बड़ी-बड़ी कंपनियों के ख्याल आते हैं। लेकिन यहां आपको क्रेन से भी जंप कराया जाता है, जो बेहद खतरनाक होता है। हालांकि, इसके अलावा यहां आप अन्य जगह पर भी बंजी जंपिंग का आनंद ले सकते हैं।


किराया- हर बार बदलता है
जगह- ओजोन एडवेंचर, जहां आपको 80-130 फीट की ऊंचाई से जंप कराई जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed