गर्मी के मौसम में घूमने के इतने सारे विकल्प होते हैं। आप सोच रहे होंगे की सर्दियों में कम ही लोग घूमने जाते होंगे लेकिन ऐसा नहीं है। अगर काम की वजह से गर्मियों में नहीं घूम पाए तो ये मौसम और समय घूमने के लिहाज से बिल्कुल परफेक्ट है। काम से समय निकालकर तनावमुक्त जीने का हक सबको है इसलिए कुछ दिनों की छुट्टी लें और नवंबर में इन चार जगहों में किसी भी पसंदीदा जगह घूमने निकल जाएं। ये दिल्ली से कुछ ही दूरी पर हैं, जहां आप बस या अपनी गाड़ी से भी जा सकते हैं और तीन दिन में आराम से घूम कर वापस आ सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि यहां पहुंचकर आपकी सारी थकान मिट जाएगी।
काम से लें बस कुछ दिनों की छुट्टी, नवंबर में इन पांच स्वर्ग जैसी जगहों की कर आएं सैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो 'करसोग' शहर मंडी जिले में आता है, लेकिन यह मंडी से 125 किमी की दूरी पर है। करसोग जाते समय आपको रास्ते में सेब, नाशपाती, चीड़, कैल और देवदार के पेड़ देखने को मिलेंगे। करसोग पहुंचना तो छोड़िए वहां का रास्ता ही आपका दिल जीत लेगा। इस रूट की सबसे अच्छी बात यह है कि दूसरे रास्तों की तरह यहां आपको भीड़ नहीं मिलेगी। करसोग पहुंचते ही बर्फ की चादर से लिपटे पहाड़ और वहां की हरियाली देखकर आपका रोम-रोम खिल उठेगा। अगर आप कुछ पल अपने साथ बिताना चाहते हैं, तो इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 415 किमी है।
अगर आप नेचर वॉक, सफारी और गांव घूमने में दिलचस्पी रखते हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे परफेक्ट है। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 870 किमी है।
पहाड़ों से घिरा यह शहर भारत के सबसे बेस्ट हिल डेस्टिनेशन्स में से एक है। अगर आपके पास समय की कमी है या कम खर्च में ज्यादा से ज्यादा घूमना चाहते हैं तो यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। दिल्ली से नैनीताल की दूरी करीब 300 किमी है।
यह कोलकाता के पास बहुत छोटी जगह है। बहुत सारे संग्रहालय, गैलरी और कई अन्य आकर्षण हैं। दूसरे महीनों में इस स्थान का कोई महत्व नहीं है। लेकिन सर्दियों में, यह जगह स्वर्ग बन जाती है। सबसे महत्वपूर्ण बात, इस जगह की प्रकृति लाख गुना अधिक सुंदर हो जाती है। पूरी जगह सर्दियों के हिल स्टेशन की तरह दिखती है। दिल्ली से शांति निकेतन की दूरी करीब 1,377 किमी है।