{"_id":"5dca8d788ebc3e5b4754fddd","slug":"important-tips-while-traveling-in-winter-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में घूमने का प्लान बनाते वक्त कहीं आप ये चीजें भूल तो नहीं जाते?","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
सर्दियों में घूमने का प्लान बनाते वक्त कहीं आप ये चीजें भूल तो नहीं जाते?
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 12 Nov 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दियों में भले थोड़ी शारीरिक तकलीफ हो लेकिन अधिकतर लोगों से यही सुनने को मिलता है कि उन्हें सर्दियों का मौसम बहुत पसंद है। ऐसे खूबसूरत मौसम में दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जाने का मजा ही कुछ और होता है। ठंडा मौसम, जबरदस्त नजारे, बॉनफायर, खुला आसमान और ठंडी हवा के बीच कितनी खूबसूरत यादें बना सकते हैं। लेकिन ऐसे में अपना और साथ के लोगों का ख्याल रखना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर आप इस सर्दी के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन चीजों को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें।
2 of 5
आप 'क्लाइमेट चेंज' या जलवायु परिवर्तन से वाकिफ होंगे, जो प्रदूषण का नतीजा है। ऐसे में धरती की किसी भी जगह को गंदा न करने की कसम खाएं। अपना कोई भी सामान प्लास्टिक में पैक करने की बजाय फैब्रिक बैग में रखें। दूसरी जगह जाकर हम अक्सर पानी खरीदते है तो बार-बार प्लास्टिक की बोतल खरीदने की बजाय अपने थर्मस में पानी रखें।
3 of 5
- फोटो : pixa
अपने ट्रैवेल सूटकेस में दास्ताने, ऊनी कपड़े, बूट्स, कंबल, कोट, स्वेटर और शॉल जैसी जरूरी चीजें रखें। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यात्रा के दौरान अनावश्यक चीजें लेने से बचें, ताकि बैग भारी न हो। कोशिश करें कि अच्छी क्वालिटी के पतले जैकेट और कंबल साथ लें। सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम है। यात्रा के दौरान अपने बैग में सर्दी-जुकाम, एलर्जी, बुखार, फ्लू से बचाव के लिए दवाएं जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : Social media
जिस जगह की ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, वहां की भौगोलिक स्थिति और मौसम के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। अगर आप बच्चों को भी साथ ले जा रहे हैं तो उनके स्वास्थ का ध्यान रखें।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : Pexels.com
सर्दियों के मौसम में डेस्टिनेशन पर पहुंचकर मनमुताबिक होटल तलाशने में कठिनाई होती है। इसलिए यात्रा करने से पहले होटल की ऑनलाइन बुकिंग करा लें, ताकि होटल तलाशने के तनाव से बच सकें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।