Cheapest Clothing Markets In India: जब भी सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों की खरीदारी का जिक्र आता है तो दिल्ली की सरोजिनी नगर बाजार का नाम सबसे पहले याद आता है। सरोजिनी नगर सस्ते कपड़ों की खरीदारी के लिए सबसे बेस्ट मार्केट मानी जाती है। यहां आपको आसानी से 20 से 50 रुपये में टी शर्ट और टाॅप मिल जाते हैं। वहीं 200 रुपये में ट्रेंडी और बजट फ्रेंडली जींस खरीद सकते हैं। इसके अलावा पारंपरिक परिधान, कुर्तियां, हैंड बैग आदि सभी कुछ कम पैसों में आसानी से मिल जाता है। इसका मतलब ये नहीं कि देशभर से लोग सस्ते में खरीदारी के लिए दिल्ली की सरोजिनी नगर बाजार ही जा सकते हैं। भारत के अलग-अलग शहरों में ऐसे कई बाजार हैं, जहां सरोजिनी नगर मार्केट वाले दामों में ट्रेंडी कपड़े मिल जाते हैं।
Cheapest Markets: दिल्ली का सरोजिनी नगर छोड़िए, ये हैं आपके शहर की सबसे सस्ते कपड़ों की बाजार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:23 PM IST
सार
Cheapest Clothing Markets: कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स, फैशन लवर्स और शॉपिंग के शौकीनों के लिए ये बाजार किसी खजाने से कम नहीं। यहां आपको 100-200 रुपये में जीन्स, टॉप, कुर्तियां और पारंपरिक परिधान मिल जाएंगे। आइए जानते हैं आपके शहर में भी ये सबसे सस्ती बाजार है या नहीं। दिल्ली के सरोजिनी नगर नहीं जा सकते हैं, तो सस्ते में शाॅपिंग के लिए कहां जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन