आप कभी न कभी तो कहीं न कहीं घूमने गए ही होंगे? दरअसल, जब भी लोगों को उनके काम से ब्रेक मिलता है तो लोग ट्रिप प्लान करते हैं। काम की थकान को दूर करने के लिए और नई-नई जगहों को देखने के लिए लोग घूमने जाते हैं। कोई अपने परिवार संग, तो कोई अपने पार्टनर संग घूमने का प्लान करता है ताकि थोड़ा सुकून के पल बिता सके। इसके अलावा कुछ लोग तो अकेले भी ट्रिप पर चले जाते हैं, लेकिन अगर आप अपने दोस्तों संग घूमने की सोच रहे हैं तो भारत में कुछ जगह ऐसी हैं जहां आप जा सकते हैं। यहां जाकर आप एक अच्छा समय बिता सकते हैं। तो चलिए फिर देर किस बात की, जानते हैं ये कौन सी जगह हैं जो दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हो सकती हैं। अगली स्लाइड्स में आप इन जगहों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6566bc63acb2e3e73a05e299","slug":"these-are-the-best-places-to-go-on-a-trip-with-friends-2023-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग सोच रहे हैं घूमने की, तो इन चार जगहों का बना सकते हैं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दोस्तों संग सोच रहे हैं घूमने की, तो इन चार जगहों का बना सकते हैं प्लान
Wed, 29 Nov 2023 10:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों संग घूमने की जगह।
- फोटो : istock
दोस्तों संग घूमने की जगह।
- फोटो : istock
दोस्तों संग इन जगहों पर जा सकते हैं:-
शिमला
- दोस्तों संग घूमने की पहली जगह है शिमला। यहां जाकर आप दोस्तों संग पार्टी कर सकते हैं और खूब एंजॉय कर सकते हैं। यहां आप मॉल रोड, रिज, नारकंडा, कुफरी और चैल जैसी जगह जा सकते हैं। यहां की वादियां आपका दिल मोह लेंगी।
दोस्तों संग घूमने की जगह।
- फोटो : istock
गोवा
- आप गोवा भी जा सकते हैं। ये दोस्तों संग घूमने की बेस्ट जगह हो सकती हैं। यहां पर आप बीच में एंजॉय कर सकते हैं और कई अन्य तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां बीच पर पार्टियां होती हैं, जिनका मजा आप अपने दोस्तों संग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों संग घूमने की जगह।
- फोटो : istock
लैंसडाउन
- दोस्तों संग घूमना है, तो आप लैंसडाउन का प्लान कर सकते हैं। ये जगह उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित है और आप यहां दोस्तों संग जाकर समय बिता सकते हैं। यहां पर आप चर्च जा सकते हैं, टिप इन टॉप जा सकते हैं और कुदरत के अद्भुत नजारे देख सकते हैं।
विज्ञापन
दोस्तों संग घूमने की जगह।
- फोटो : istock
कलिंपोन्ग
- इस जगह का नाम शायद आपने पहले कभी न सुना हो, लेकिन ये जगह दोस्तों संग घूमने के लिए सही मानी जाती है। दरअसल, ये जगह पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहां आप डर्पिन मॉनेस्ट्री, लेप्चा म्यूजियम और डियोलो हिल्स जैसी खूबसूरत चीजों को देख सकते हैं। हर साल यहां काफी सैलानी पहुंचते हैं।