फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी और एडवेंचर के हैं शौकीन, तो हिमाचल के कुफरी जा सकते हैं घूमने

Tue, 28 Nov 2023 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 28 Nov 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Trip Kufri is the perfect place for adventure and snowfall
कुफरी घूमने कैसे जा सकते हैं? - फोटो : istock

जब भी बात घूमने की होती है, तो लोग इस बात को लेकर सबसे ज्यादा उलझन में रहते हैं कि वो जाए कहां। फिर चाहे प्लान परिवार संग हो या दोस्तों संग, जगह को लेकर हमेशा कई राय नजर आती हैं। ऐसे में अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए एक जगह है जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है। दरअसल, इस जगह का नाम है कुफरी। यहां आप अपने परिवार संग, पार्टनर संग या दोस्तों संग आदि जा सकते हैं। प्रकृति की गोद में बसी ये जगह आपका मन मोह लेगी और यहां के अद्भुत नजारे आपको अपनी और आकर्षित करेंगे। ऐसे में आपके लिए ये जगह बिल्कुल सही हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कुफरी के बारे में और भी बहुत कुछ। अगली स्लाइड्स में आप इस जगह के बारे में विस्तार से जान सकते हैं... 

Himachal Pradesh Trip Kufri is the perfect place for adventure and snowfall
कुफरी घूमने कैसे जा सकते हैं? - फोटो : istock

कैसे पहुंचे?

  • आप अगर कुफरी जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि ये जगह हिमाचल प्रदेश में स्थित है। ऐसे में आपको दिल्ली से यहां पहुंचने के लिए बस लेनी होगी। ज्यादातर बसें दिल्ली से रात को चलती है और ये सुबह आपको शिमला बाईपास पर उतारती है। हालांकि, आप अपने वाहन से भी यहां पहुंच सकते हैं।
Himachal Pradesh Trip Kufri is the perfect place for adventure and snowfall
कुफरी घूमने कैसे जा सकते हैं? - फोटो : istock
  • इसके बाद आप होटल बुक करके यहां रुक सकते हैं और थोड़ा आराम कर सकते हैं या शिमला घूम सकते हैं। इसके बाद शिमला से कुफरी के लिए टैक्सी जाती हैं और बस भी। ऐसे में आप अपनी सुविधा अनुसार वाहन से यहां पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Trip Kufri is the perfect place for adventure and snowfall
कुफरी घूमने कैसे जा सकते हैं? - फोटो : istock

क्या है घूमने के लिए कुफरी में?

  • शिमला कुफरी की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है और ये जगह समुद्री तल से 2510 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां जाकर आपको एडवेंचर के लिए पर्ची कटवानी होती है, जिसका प्रति व्यक्ति खर्चा लगभग 1500 रुपये है। इस पैकेज में आपको ऊपर ले जाने और नीचे छोड़ने के लिए घोड़ा (घुड़सवारी), रोप क्लाइबिंग, जिप लाइन और सेब के बगान देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
Himachal Pradesh Trip Kufri is the perfect place for adventure and snowfall
कुफरी घूमने कैसे जा सकते हैं? - फोटो : अमर उजाला
  • ऊपर पहुंचकर आप याक पर बैठकर तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं, जिसके लिए 50 रुपये लगते हैं। यहां पर आप खरीदारी कर सकते हैं और एडवेंचर कर सकते हैं। साथ ही सर्दियों में यहां आपको बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। यही नहीं, आप यहां ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed