हमारे जीवन में जिस तरह खाना खाने, सोने, काम करने आदि चीजों का महत्व होता है। ठीक उसी तरह हमारे जीवन में घूमने का भी काफी महत्व होता है। जब हम काम के बोझ से परेशान हो जाते हैं, और थोड़े पल सुकून के बिताना चाहते हैं, तो हम ट्रिप प्लान करते हैं। कोई अपने परिवार संग जाता है, तो कोई अपने पार्टनर संग। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो मजा दोस्तों संग घूमने का है, वो शायद किसी और के संग कहां। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ जगह बताते हैं। जहां आप अपने दोस्तों संग घूम सकते हैं।
{"_id":"605485ab6c6ed21d6340264d","slug":"these-are-places-to-holiday-with-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग जा रहे हैं पहली बार टूर पर, तो इन जगहों का कर सकते हैं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दोस्तों संग जा रहे हैं पहली बार टूर पर, तो इन जगहों का कर सकते हैं प्लान
Fri, 19 Mar 2021 04:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 19 Mar 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
Trending Videos
Lansdowne
- फोटो : istock
लैंसडाउन
- अगर आप अपने दोस्तों संग घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप उनके साथ लैंसडाउन जा सकते हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित लैंसडाउन काफी शांत जगह है। यहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं, दोस्तों संग कई जगहों पर घूम सकते हैं, दोंस्तों संग पार्टी कर सकते हैं और कुदरत के कई अनोखे नजारे देख सकते हैं। ये जगह काफी हाइट पर है और यहां का टिप इन टॉप काफी प्रसिद्ध है।
शिमला
- फोटो : अमर उजाला
शिमला
- अगर आप दोस्तों संग घूमने के लिए जगह की तलाश में है, तो फिर आपके लिए शिमला सही जगह हो सकती है। यहां घूमने के लिए शिमला की लोकल जगहें, नारकंडा, कुफरी, चैल जैसी कई जगह हैं। यहां ठहरने के लिए अच्छे रिजॉर्ट और कई शानदार होटल भी हैं। यहां आप दोस्तों संग पहाड़ों की वादियों में घूम सकते हैं और जमकर पार्टी भी कर सकते हैं। यहां का मौसम भी काफी अच्छी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
गोवा
- अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग गोवा का प्लान तो बनाते हैं, लेकिन कुछ न कुछ कारणों की वजह से ये ट्रिप कैंसल हो जाता है। लेकिन अगर आप दोस्तों के साथ घूमने की सोच रहे हैं, तो फिर आप यहां जा सकते हैं। यहां कई बीच, बीच पर होने वाली एक्टिविटी, बीच पर होने वाली पार्टियों का आप पूरा मजा ले सकते हैं। यकीन मानिए अगर आप एक बार गोवा गए तो फिर दोबारा आपका यहां जाने का जरूर मन करेगा।
विज्ञापन
kalimpong
- फोटो : istock
कलिंपोन्ग
- शायद आपको कलिंपोन्ग नाम सुनने में अजीब लग रहा हो, लेकिन पश्चिम बंगाल की ये जगह बेहद ही प्यारी है। यहां का वातावरण बेहद शांत है और यहां आप दोस्तों संग कुछ दिन गुजार सकते हैं। यहां आप डर्पिन मॉनेस्ट्री, लेप्चा म्यूजियम और डियोलो हिल्स जैसी खूबसूरत चीजों को देख सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और खूब एंजॉय करते हैं।