गर्मियों के मौसम में हर कोई चाहता है कि वो ऐसी जगहों पर जाए, जहां उसे थोड़ी ठंडक मिले, अच्छा वातावरण मिले और जहां वो सुकून के थोड़े पल बिता सके। लेकिन कई बार लोगों को इसके लिए बड़ा ही लंबा सफर तय करना पड़ता है, जिसमें वो आने-जाने में ही थक जाते हैं। लेकिन अगर आप देश की राजधानी दिल्ली या इसके आसपास रहते हैं तो आपके लिए कई ऐसी जगह हैं, जहां आप गर्मियों में जा सकते हैं। दिल्ली से 300-400 किलोमीटर की दूरी पर ही कई ऐसी जगह हैं, जहां आप गर्मियों में ठंडक का एहसास ले सकते हैं। तो चलिए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
{"_id":"60505c4e8ebc3e8ccb01f611","slug":"these-are-best-tourist-places-near-delhi-for-summers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में दिल्ली-एनसीआर के पास इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने, कर सकते हैं मजे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
गर्मियों में दिल्ली-एनसीआर के पास इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने, कर सकते हैं मजे
Tue, 16 Mar 2021 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कंगोजोड़ी गांव
- जब भी बात गर्मियों में घूमने वाली जगहों की होती हैं, तो इनमें हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है। यहीं की एक जगह है कंगोजोड़ी गांव, जहां आप गर्मियों में घूमने जा सकते हैं। ये गांव सिरमौर जिले में पड़ता है, जिसकी दिल्ली से दूरी लगभग 275 किलोमीटर है। यहां कुदरत के कई ऐसे नजारे हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो सकता है।
कौसानी गांव, उत्तराखंड
- फोटो : Instagram/rashnull
कौसानी
- उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है, क्योंकि यहां देवताओं का वास है। साथ ही ये जगह छुट्टियां बिताने के लिहाज से काफी सही जगह है। दिल्ली से कौसानी की दूरी लगभग 417 किलोमीटर है। यहां आप गर्मियों में ठंडक का एहसास ले सकते हैं। यहां का मौसम बिल्कुल सही रहता है। यहां आपको ऊंची-ऊंची चोटियां, नदी-झरने आदि देखने को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
ऋषिकेश
- अगर आप प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं और मौज-मस्ती भी करना चाहते हैं, तो फिर आप उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश जा सकते हैं। ऋषिकेश की दिल्ली से दूरी लगभग 244 किलोमीटर है। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़, गंगा नदी और कुदरत के अनोखे नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां आप राफ्टिंग, वॉटरफॉल, ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग और क्लिंबिग का लुफ्त उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Lansdowne
- फोटो : istock
लैंसडाउन
- अगर आप गर्मी की छुट्टी बिताने के साथ ही ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आप सुकून के पल बिता सकें, शहरों के शोर-शराबे से कुछ समय के लिए ही सही लेकिन दूर रह सके। तो फिर आपके लिए उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित लैंसडाउन से अच्छी जगह शायद ही कोई और हो। लैंसडाउन दिल्ली से 279 किलोमीटर की दूरी पर है, और ये एक मिलिट्री एरिया है।