गर्मी से बचने के लिए हर कोई शिमला जाना पसंद करता है। शिमला में नेचर लवर्स और एडवेंचर टूरिज्म लवर्स के लिए यहां भरपूर साधन हैं। अगर आप शिमला जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये 4 एक्टिविटीज जरुर करें।
पैराग्लाइडिंग
अगर शिमला की वादियों को देख कर उड़ने का मन करें तो कोई हिचक मत रखिएगा बल्कि पैराग्लाइडिंग के जरिए अपनी चाहत को पूरी कर सकते हैं। शिमला पैराग्लाइडिंग के लिए भारत में बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां के प्रकृति से भरपूर व्यू आपको रोमांचित कर देगा।
कैंपिंग
खुला आसमान हो, चारों तरफ पहाड़ हो और आसमान में भरे सैकड़ों तारों के बीच रात गुजारनी हो तो भला ये चांस कौन मिस करेगा। इसलिए अगर आप शिमला जाएं तो कैंपिंग का अनुभव जरुर ले, जिससे आप रोमांचित हो जाएंगे। कैंपिंग के साथ-साथ कैंप फायर का भी लुत्फ उठा सकते हैं। शिमला में कैंपिंग के लिए कई स्पॉट हैं।
ट्रेकिंग
ट्रैकिंग लवर्स के लिए शिमला जन्नत है। यहां कई ट्रेकिंग ट्रेल्स हैं जो आपको इस शहर के दूर-दूर तक फैले गांवों का पता लगाने में मदद करेंगे। शिमला में सबसे अच्छे ट्रेक धनु देवता मंदिर, कामना देवी मंदिर, चाडविक फॉल्स, जाखू मंदिर और तारा देवी मंदिर का ट्रैक है। पहली बार ट्रेकिंग कर रहे लोगों के लिए ये ट्रैक बेस्ट है।
साइकिलिंग
शिमला में पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग के साथ-साथ साइक्लिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। शिमला वॉटर कैचमेंट वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आप पूरे एक दिन का साइकिलिंग कर सकते हैं।