{"_id":"5d5fcc348ebc3e6c3446e7b0","slug":"seven-wonders-of-world-is-made-in-this-park-waste-to-wonder-park-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखना चाहते हैं दुनिया के 'सात अजूबे' तो इस वीकेंड दिल्ली में ही हो जाएंगे दर्शन, यहां पहुचें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
देखना चाहते हैं दुनिया के 'सात अजूबे' तो इस वीकेंड दिल्ली में ही हो जाएंगे दर्शन, यहां पहुचें
Sat, 24 Aug 2019 07:48 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 24 Aug 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
दुनियाभर में घूमने के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है। लेकिन बहुत कम लोग हैं जो दुनिया के सातों अजूबों को देख पाते होंगे। अगर आपको इन सारे अजूबों को साथ में देखना हैं तो ये संभव हुआ है एक पार्क में। यहां पर आकर दुनिया के सातों अजूबों को देखने का मौका एक साथ मिल रहा है। तो आइए जानते हैं वो कौन सी जगह हैं जहां पर ऐसा मुमकिन हुआ है।
- फोटो : social media
दिल्ली में बना है वेस्ट टू वंडर पार्क
दिल्ली के सराय काले खां में बना हुआ है वेस्ट टू वंडर पार्क। इस पार्क में दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल, एफिल टावर, कोलेजियम ऑफ रोम, क्राइस्ट दी रिडीमर (ब्राजील), पीसा की मीनार, गीजा का पिरामिड, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी शामिल हैं। इस पार्क की खासियत यह है कि इन सारी इमारतों को कबाड़ के रद्दी सामान से बनाया गया है।
- फोटो : social media
क्रिएटिविटी का बेजोड़ नमूना है
ये पार्क क्रिएटिविटी का बेजोड़ नमूना है। इस पार्क में ऑटोमोबाइल वेस्ट, छड़ी, लोहें की चादरों, नट-बोल्ट, साइकिल के हैंडल, चेन और पहियों का इस्तेमाल किया गया है। सारे अजूबों में सबसे सुंदर एफिल टावर बना है जिसे देखकर इसके असली होने का एहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
कैसे आया ये विचार
दिल्ली के साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को ये आइडिया फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया देखकर आया था। जिसमें कोटा के सेवन वंडर्स पार्क की झलक दिखाई गई थी। इस पार्क में जाने के लिए टिकट लगता है।
दिल्ली के साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को ये आइडिया फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया देखकर आया था। जिसमें कोटा के सेवन वंडर्स पार्क की झलक दिखाई गई थी। इस पार्क में जाने के लिए टिकट लगता है।