फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

September Holiday Plan: इस बार सितंबर में हैं कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड? जानकर बनाएं घूमने का प्लान

Wed, 28 Aug 2024 12:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 28 Aug 2024 12:46 PM IST
सार

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन जगहों की सैर के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
September Holiday Plan 2024 Bank Holidays And Long Weekend in September month
Travel - फोटो : istock

 

September holiday Plan 2024: सितंबर का महीना कई लोगों के लिए खास होता है क्योंकि यह मौसम में बदलाव के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण त्योहारों और छुट्टियों का महीना भी होता है। इस महीने में आपको अपने काम से थोड़ा ब्रेक लेने और परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिल सकता है। तो आइए जानें कि सितंबर 2024 में कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड हैं, जिनका आप आनंद ले सकते हैं।


सितंबर 2024 की छुट्टियां


इस महीने गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी, ईद ए मिलाद का पर्व है। ये तीनों ही पर्व का अपना खास महत्व है और देश के अलग अलग राज्यों में इस मौके पर छुट्टी मिल सकती है। इसके अलावा दो लाॅन्ग वीकेंड भी मिल रहे हैं। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन जगहों की सैर के लिए जा सकते हैं।

 

September Holiday Plan 2024 Bank Holidays And Long Weekend in September month
Ganesh Chaturthi - फोटो : Amar Ujala

गणेश चतुर्थी (9 सितंबर, सोमवार)

यह पर्व महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, और कई अन्य राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर कई जगह सार्वजनिक अवकाश रहता है, जिससे यह एक लॉन्ग वीकेंड का हिस्सा बन सकता है।

अनंत चतुर्दशी (19 सितंबर, गुरुवार)

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और यह दिन खासकर महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन छुट्टी लेकर आप एक लंबा वीकेंड प्लान कर सकते हैं, क्योंकि अगले दिन शुक्रवार होने के कारण आप एक एक्स्ट्रा दिन की छुट्टी लेकर चार दिनों की छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।

ईद-ए-मिलाद (27 सितंबर, शुक्रवार)

इस दिन मुसलमान समुदाय के लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाते हैं, जो पैगंबर मोहम्मद की जयंती के रूप में जाना जाता है। इस दिन भी कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहता है, जिससे यह एक लॉन्ग वीकेंड का हिस्सा बन जाता है।

September Holiday Plan 2024 Bank Holidays And Long Weekend in September month
कैलेंडर - फोटो : Istock

सितंबर में लाॅन्ग वीकेंड

सितंबर 2024 में आपको कम से कम दो लॉन्ग वीकेंड मिल सकते हैं। अगर आपको गणेश चतुर्थी का अवकाश मिल रहा है तो शनिवार और रविवार मिलाकर तीन दिन का वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा 27 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का पर्व है। शुक्रवार के दिन पड़ने वाले इस पर्व में छुट्टी मिल सकती है। जिसके बाद शनिवार और रविवार है, यानी आपको घूमने फिरने या प्रियजनों के साथ वक्त बिताने के लिए तीन दिन का मौका मिल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
September Holiday Plan 2024 Bank Holidays And Long Weekend in September month
नंदी हिल्स - फोटो : Instagram

सितंबर माह यात्रा के लिए सही समय

उमस भरी गर्मी और मानसून में भीषण बारिश के बाद सितंबर का महीना इन सबसे राहत दिलाता है। सितंबर के महीने में मौसम सुहावना होता है, जिससे यात्रा का आनंद और बढ़ जाता है। आप इन लॉन्ग वीकेंड का उपयोग करके किसी नज़दीकी हिल स्टेशन, समुद्र तट, या ऐतिहासिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो ट्रेकिंग या वाइल्डलाइफ सफारी का भी प्लान बना सकते हैं। मानसून में हिल स्टेशन पर नहीं जा पा रहे थे तो ये महीना आपको हिल स्टेशन पर घूमने का मौका दे रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed