फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Trip: जनवरी में बनाएं अयोध्या यात्रा की योजना, इस महीने ही हुई थी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

Wed, 15 Jan 2025 05:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 15 Jan 2025 05:19 PM IST
सार

अगर आप भी इस मौके पर अयोध्या आने और राम मंदिर के दर्शन की इच्छा रखते हैं तो बजट में ट्रिप की योजना बनाएं।

विज्ञापन
Ram Mandir First Anniversary Plan a Budget Friendly Trip For Ayodhya
प्रभु श्रीराम का मंदिर। - फोटो : amar ujala

Ayodhya Trip: उत्तर प्रदेश का अयोध्या जिला धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से बहुत खास है। यह शहर भगवान राम की जन्मभूमि और रामलला मंदिर के विश्व प्रसिद्ध है। अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए हर साल लाखों तीर्थयात्री देश विदेश से आते हैं। राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या लोकप्रिय तीर्थ और पर्यटन स्थल बन चुका है। वर्ष 2024 में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच ये आस्था का केंद्र पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 2025 में मनाई गई है। अगर आप भी इस मौके पर अयोध्या आने और राम मंदिर के दर्शन की इच्छा रखते हैं तो बजट में ट्रिप की योजना बनाएं।

Ram Mandir First Anniversary Plan a Budget Friendly Trip For Ayodhya
अयोध्या कैसे पहुंचे? - फोटो : Freepik

अयोध्या कैसे पहुंचे?

आप रेल मार्ग के जरिए अयोध्या जा सकते हैं। अयोध्या जंक्शन देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। दिल्ली से फैजाबाद एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस  अयोध्या रवाना होती है। इसके अलावा लखनऊ से इंटरसिटी एक्सप्रेस जाती है। अयोध्या के लिए रेल के सफर का खर्च सामान्य श्रेणी में 300 से 700 रुपये है।

बस से यात्रा

कम पैसों में यात्रा करना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें अयोध्या के लिए नियमित रूप से उपलब्ध हैं। लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से सीधी बस सेवा है जिसका किराया बस के प्रकार के अनुसार 150 रुपये से 500 रुपये के बीच में हो सकता है।

फ्लाइट से यात्रा

अयोध्या से करीबी हवाई अड्डा शहर का मंगल पांडे एयरपोर्ट है या लखनऊ एयरपोर्ट से भी अयोध्या का सफर तय कर सकते हैं। अयोध्या से लखनऊ की दूरी लगभग 134 किमी दूर है, जिसका सफर टैक्सी या बस से किया जा सकता है। फ्लाइट का किराया दिल्ली या शहर के अनुसार 2000 से 5,000 रुपये तक हो सकता है।

Ram Mandir First Anniversary Plan a Budget Friendly Trip For Ayodhya
अयोध्या में ठहरने का खर्च - फोटो : Adobe Stock

अयोध्या में ठहरने का खर्च

अयोध्या घूमने जा रहे हैं तो बजट ट्रिप के लिए ऐसी जगहों पर ठहरे जहां कम पैसे खर्च हों। अयोध्या में कई धर्मशालाएं  हैं, जहां ठहरने के लिए प्रतिदिन का किराया 300 से 600 रुपये हो सकता है। अयोध्या में बजट होटल भी मिल सकते हैं। जिसमें 800 से 1,500 प्रति रात का खर्च आएगा।  ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बुकिंग करा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir First Anniversary Plan a Budget Friendly Trip For Ayodhya
शाकाहारी थाली - फोटो : Freepik

भोजन की सुविधा

अयोध्या में शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध है। सड़क किनारे के ढाबों और छोटे रेस्तरां में थाली 100 से 200 रुपये में मिल जाती है। स्थानीय प्रसाद जैसे खंडवा, मालपुआ और पूड़ी-सब्जी जरूर ट्राई करें।  

विज्ञापन
Ram Mandir First Anniversary Plan a Budget Friendly Trip For Ayodhya
रामलला मंदिर के दर्शन - फोटो : DD Naitional

कब और कैसे मिलते हैं रामलला के दर्शन

रामलला मंदिर दर्शन के लिए कपाट सुबह 7 बजे से खुलते हैं और दोपहर 12 बजे  तक दर्शन किए जा सकते हैं। शाम को 2 बजे से 7 बजे तक मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। प्रातः जल्दी दर्शन के लिए लाइन में समय से पहले पहुंचें।  

अयोध्या के पर्यटन स्थल

रामलला के दर्शन के लिए जाएं तो हनुमानगढ़ी मंदिर जरूर  जाएं। इसके अलावा कनक भवन, सरयू घाट विशेषकर आरती के समय और गुप्तार घाट घूमने जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed