फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंध्र प्रदेश के इस गांव में हुई थी पुष्पा फिल्म की शूटिंग, यहां के जंगल में हैं खूबसूरत नजारे

Fri, 21 Jan 2022 03:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 21 Jan 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
pushpa the rise movie shot in andhra pradesh maredumalli village has secnic view
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा द राइज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। एक्शन और गानों के साथ ही फैंस ने इस फिल्म को खासा पसंद किया है। वहीं इस फिल्म के खूबसूरत नजारे हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में की गई इसकी शूटिंग में मेन शूटिंग आंध्र प्रदेश के फॉरेस्ट विलेज में की गई है। मरेदुमल्ली नाम के इस गांव में जंगल का खूबसूरत नजारा है।

pushpa the rise movie shot in andhra pradesh maredumalli village has secnic view
pushpa the rise - फोटो : insta

इस गांव से करीब 15 किमी दूर बेहद खूबसूरत वॉटरफॉल है। जो मानसून में बेहद खूबसूरत नजर आता है। ये वॉटरफॉल सीजनल है। मानसून में बेहद खूबसूरत दिखने वाले इस झरने का नाम अमृतधारा है। वहीं यहां के स्थानीय निवासी इस वाटरफॉल को देखने आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। 

pushpa the rise movie shot in andhra pradesh maredumalli village has secnic view
वॉटरफॉल - फोटो : iStock

मरेदुमल्ली के बस स्टेशन से 13 किमी दूर स्थित है राजामुंदरी। यहां के खूबसूरत नजारों के वजह से ये जगह काफी ज्यादा मशहूर है। यहां आने वाले पर्यटकों की वजह यहां से दिखने वाले मरेदुमल्ली की घाटियों का खूबसूरत नजारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pushpa the rise movie shot in andhra pradesh maredumalli village has secnic view
vally

मरेदुमल्ली की घाटियां यहां के खूबसूरत नजारों की वजह से पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद है। यहां बेहद खूबसूरत झरनों के साथ ही शानदार नजारें हैं। जिसे घूमने वाले काफी पसंद करते हैं. घने जंगलों के बीच बने झरने जलतरंगिणी को देखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। 

विज्ञापन
pushpa the rise movie shot in andhra pradesh maredumalli village has secnic view
forest - फोटो : Pixabay

नेचर लवर पर्यटकों के लिए मरेदुमल्ली के जंगल किसी जन्नत से कम नही है। यहां के जंगलों में करीब 240 प्रजाति की चिड़िया हैं। वहीं यहां पर बना डैम भी पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed