Best Places To Propose: अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो समय रहते उससे अपने दिल की बात करना ही इजहार करना है। अगर आप प्यार के इजहार के लिए सही मौके की तलाश में हैं तो वैलेंटाइन सप्ताह का दूसरा दिन बेस्ट रहेगा। 8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है।
{"_id":"6982de71d12bdf3c9f037d64","slug":"propose-day-2026-best-places-to-propose-karne-ki-best-jagah-2026-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Propose Day 2026: फिल्मी स्टाइल में प्यार का इजहार करना है? प्रपोज करने के लिए ये जगहें हैं सबसे बेस्ट","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Propose Day 2026: फिल्मी स्टाइल में प्यार का इजहार करना है? प्रपोज करने के लिए ये जगहें हैं सबसे बेस्ट
Wed, 04 Feb 2026 11:24 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:24 AM IST
सार
Romantic Proposal Places: इस प्रपोज डे पर अगर अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो सही जगह का चयन करें, आपका प्रपोजल सफल होने की चांसेज बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
Propose Day प्यार के इजहार के लिए बेस्ट जगह
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
पहाड़ों पर प्यार का इजहार
- फोटो : Instagram
पहाड़ों की वादियां
- प्यार के लिए परफेक्ट सुकून वाली जगह की तलाश में हैं तो किसी हिल स्टेशन पर जाएं।
- हिल स्टेशन पर बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवा और नेचर की शांति का अनुभव कर सकते हैं।
- पहाड़ों में किया गया प्रपोजल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता।
- मनाली, मसूरी, नैनीताल या गुलमर्ग जैसी जगहें रोमांटिक फील देती हैं।
- यहां का शांत माहौल, कम भीड़ और शानदार फोटो और यादें आपके प्रपोज डे को खास बना देंगी।
बीच पर प्रपोज करें
- फोटो : Adobe stock
समंदर किनारे
- लहरों के बीच प्यार का इजहार किया जा सकता है।
- बीच पर सनसेट के समय प्रपोज करना बेहद रोमांटिक होता है।
- लहरों की आवाज और ढलता सूरज आपके प्रपोजल को और खास बना देता है।
- प्रपोज करने के लिए अपने साथी के साथ गोवा, अंडमान, पांडिचेरी जा सकते हैं।
- टिप: सनसेट के समय घुटनों पर बैठकर प्रपोज़ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकृति के बीच प्यार का इजहार
- फोटो : Adobe
गार्डन या पार्क
- खुले आसमान और हरियाली के बीच किया गया प्रपोज़ल सादा लेकिन दिल छू लेने वाला होता है।
- नेचर के बीच सादगी भरा प्यार एक अच्छा अहसास करा सकता है।
- दिल्ली में लोधी गार्डन से लेकर कोलकाता के क्यू गार्डन में इजहार करने जा सकते हैं।
- फूलों के बीच रिंग देना रोमांटिक टच देता है।
विज्ञापन
ऐतिहासिक जगहों पर करें प्रपोज
- फोटो : Instagram
ऐतिहासिक जगहें
- किसी हेरिटेज में इजहार ए मुहब्बत करने से आपका प्यार कहानी बन सकता है।
- किले, महल और ऐतिहासिक स्मारक प्रेम कहानी को रॉयल टच देते हैं।
- ताजमहल, आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस जैसी जगहों पर प्रपोज किया जा सकता है।
- हालांकि यहां के नियमों का ध्यान ज़रूर रखें।