फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत का 'वेनिस' कहा जाता है ये शहर, महज 250 रुपये में खूबसूरत हॉस्टल में ठहरने की होती है सुविधा

Sat, 10 Aug 2019 11:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 10 Aug 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
plan trip to udaipur stay in best affordable hostels

भारत के इस शहर को कुछ लोग पूर्व का वेनिस कहते हैं, जबकि कुछ इसे राजस्थान की वीरता का एक शानदार उदाहरण मानते हैं। उदयपुर बहुत सारे लोगों के लिए बहुत मायने रख सकता है, लेकिन अंत में, यह एक रहस्यमय और आकर्षण वाला शहर है जो आपके जाने के काफी समय बाद भी यादों में साथ रहता है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उदयपुर शहर में ठहरने के लिए  हॉस्टल भी शहर के जैसी करिश्माई ऊर्जा रखते हैं।अगर आप महंगे होटल में नहीं ठहरना चाहते तो हम आपको पॉकेट फ्रेंडली जगहों के विषय में बताने जा रहे हैं जहां कम रुपये में इतनी शानदार व्यवस्था मिलेगी की विश्वास नहीं होगा। 


 


 
plan trip to udaipur stay in best affordable hostels
बैकपैकर पांडा
राजसी झील पिचोला के तट पर चांद पोल के बीच में बसा हुआ , बैकपैकर पांडा, उदयपुर में हॉस्टल की तलाश करने वाले यात्रियों के लिए बेस्ट विकल्प है। एक स्थानीय पसंदीदा हॉस्टल, जो साफ और अच्छे प्राइवेट कमरों के लिए जाना जाता है और एक छत है जहां से शहर का नजारा देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। कमरों में सभी सुविधाएं हैं, जो एक सस्ते और आरामदायक यात्रा के लिए जरूरी होती हैं।  किराए की शुरुआत 279 प्रति बेड है और दो लोगों के लिए एक प्राइवेट रूम का किराया प्रति रात 1500 तक जा सकता है।
plan trip to udaipur stay in best affordable hostels
जॉस्टल, उदयपुर 
भारत में जानी- मानी सबसे बड़ी हॉस्टल श्रृंखला , जॉस्टल एक ऐसा नाम है जो क्वालिटी का पर्याय है। शहर के सबसे अच्छे स्थान , चांदपोल क्षेत्र में एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है, जिसके डोरमेट्री , कमरे और छत के नजारे इसकी विशेषता हैं। जॉस्टल में उबर नामक एक कॉमन एरिया है , जो बहुत ही शांत, दुनिया भर से लोगों से मिलने की बेस्ट जगह है जहां आप बातें कर वक्त बिता सकते हैं। एक बेड का किराया 399 से शुरू होता है और झील के व्यू वाले डबल प्राइवेट रूम का किराया 2,700 तक जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
plan trip to udaipur stay in best affordable hostels
बंजारा हॉस्टल 
मल्टी-क्यूजीन रेस्त्रां को इतनी अच्छी तरह बनाया गया है कि आप अपना पूरा दिन अलग-अलग तरह के मोहितो का आनंद ले सकते है।  दूसरी ओर, अगर आप चलते-फिरते किसी चीज की तलाश कर रहे हैं, तो हॉस्टल का ट्रिप कैफे अन्य व्यंजनों के बीच ताजा कॉफी, बर्गर, सैंडविच, बेकरी आइटम परोसता है। यहां किराया प्रति बेड 349 से शुरू होता है। 
विज्ञापन
plan trip to udaipur stay in best affordable hostels
मुस्टैश हॉस्टल उदयपुर 
बाहर से लेकर हॉस्टल की सजावट तक, यहां सब कुछ पारंपरिक राजस्थानी तरीके से किया गया है। शहर के इतिहास की पूरी जानकारी यहां हर एक कर्मचारी को होती है , जबकि योग सेशन , कुकिंग क्लासेज और पैदल यात्रा जैसे कार्यक्रम आपकी यात्रा को मजेदार बना देते हैं।  किराया प्रति बेड 300 से शुरू होता है और प्राइवेट कमरे का किराया 1200 तक जाता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed