फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण गर्मी में चाहिए राहत तो अभी बनाएं प्लान, 2 दिन में घूम सकते हैं दिल्ली से सटे ये हिल स्टेशन

Wed, 05 Jun 2019 02:56 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 05 Jun 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
plan a trip to hill station near delhi for 2 days
बेहतरीन आर्किटेक्चर, सुनियोजित इलाके और गजब की साफ सफाई के लिए चंडीगढ़ हमेशा से मशहूर है। सबसे खास बात तो ये है कि चंडीगढ़ दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर है। ये हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि चंडीगढ़ की एक और खासियत है कि इसके आस-पास बेहद शानदार जगहें हैं, जहां घूमने का प्लान आप अभी बना सकते हैं। इतना ही नहीं यहां बजट में सिर्फ 2 दिन में घूमकर वापस आ सकते हैं। 
plan a trip to hill station near delhi for 2 days
मोरनी हिल्स
मोरनी हिल्स हरियाणा के मशहूर स्थानों में से एक है। यहां टिक्कर ताल, बड़ा ताल और छोटा ताल नाम की तीन झीले हैं।  इनमें आप अपने परिवार के साथ बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ये चंडीगढ़ से सिर्फ 45 किलोमीटर दूर है। यहां घूमने वालों के लिए अलग-अलग बजट के पैकेज भी उपलब्ध हैं। 
 
 
plan a trip to hill station near delhi for 2 days
कसौली
शिमला और कालका के बीच बसा ये शहर चंडीगढ़ से महज 52 किलोमीटर दूर है। कसौली ऐसा हिल स्टेशन है जहां आप एडवेंचर स्पोर्सट्स का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां घुड़सवारी भी कर सकते हैं। कसौली में सनसेट का नजारा देखने लायक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
plan a trip to hill station near delhi for 2 days
परवाणु
हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बॉर्डर पर बसा परवाणु एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। यहां पर आप पहाड़ी खाने और ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर रोपवे के सहारे पहाड़ों की खूबसूरती को करीब से देखा जा सकता है। ये चंडीगढ़ से महज 35 किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन
plan a trip to hill station near delhi for 2 days
बड़ोग
चंडीगढ़ से इस हिल स्टेशन तक आप रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। चंडीगढ़ से बड़ोग 60 किलोमीटर दूर है। यहां का चूर चांदनी पहाड़ बेहद मशहूर है। शिमला और कालका हाईवे पर बसे इस सुंदर शहर में रेलवे की सबसे बड़ी टनल भी है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed