फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Places To Visit Near Pune Trip Plan For 5 Day

Pune Trip: एक हफ्ते की पुणे ट्रिप को इस तरह करें प्लान, इन जगहों की करें सैर

Fri, 30 May 2025 06:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 30 May 2025 06:08 PM IST
सार

Places To Visit Near Pune: अगर आप एक हफ्ते के लिए पुणे ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां क्या क्या घूमा जा सकता है और कम बजट में हफ्ते भर में फुल मस्ती कैसे की जा सकती है, उसकी पूरी जानकारी दी जा रही है। 
 

विज्ञापन
Places To Visit Near Pune Trip Plan For 5 Day
पुणे - फोटो : instagram

विस्तार

Places To Visit Near Pune: महाराष्ट्र  का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर पुणे हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां के हरे-भरे पहाड़, प्राचीन किले और आधुनिक कैफे कल्चर काफी मशहूर हैं। पुणे आने वाले लोग इस शहर के साथ ही आसपास के शानदार पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। पुणे के पास ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं, तो वहीं कई खूबसूरत हिल स्टेशन भी हैं। गर्मी या मानसून में यहां आना बेहतर समय हो सकता है। अगर आप एक हफ्ते के लिए पुणे ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां क्या क्या घूमा जा सकता है और कम बजट में हफ्ते भर में फुल मस्ती कैसे की जा सकती है, उसकी पूरी जानकारी दी जा रही है। 

विज्ञापन


पहले दिन शहर घूमें 

पुणे में शनिवार वाड़ा नाम की जगह है, जो कि पेशवा काल की भव्यता का प्रतीक है। इसके अलावा महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक स्थल की सैर करने के लिए अगाखान पैलेस जाएं। ध्यान और शांति के लिए ओशो गार्डन एक बेहतरीन जगह है। एफसी रोड और एमडी रोड पर खरीदारी और स्थानीय स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने के लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन



दूसरा दिन पुणे के म्यूज़ियम और पार्क के नाम

अगले दिन तैयार होकर निकल जाएं राजा दिनकर केलकर म्यूजियम की सैर करने के लिए। यह भारत की ऐतिहासिक वस्तुओं का खजाना माना जाता है। इसके बाद हरियाली और सुकून का आनंद लेने के लिए पाटली पुत्र उद्यान की सैर करें। सरस बाग में गणपति मंदिर और सुंदर बाग देखने जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे में तीसरा दिन 

आज ट्रैकिंग करते हुए ऐतिहासिक सिंहगढ़ किले के भ्रमण पर जाएं। वहीं से खडकवासला डैम जाएं तो कि पिकनिक और फोटोशूट के लिए परफेक्ट जगह है।

चौथे दिन लोनावला और खंडाला की ट्रिप

पुणे से सिर्फ डेढ घंटे की दूरी पर लोनावला और खंडाला है। यहां आप भूशी डैम, लायन पॉइंट, टाइगर पॉइंट घूमने जा सकते हैं। मानसून में यह स्थल बेहद खूबसूरत हो जाते हैं। चिक्की और लोकल स्नैक्स ट्राय करना न भूलें।



पांचवे दिन मंदिर दर्शन 

पुणे के प्रसिद्ध गणेश मंदिर के दर्शन करना न भूलें। यहां दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर स्थित है, जहां दूरदराज से लोग गणपति जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। मराठा इतिहास को करीब से जानना चाहते हैं छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम घूमने जा सकते हैं। साथ ही सांस्कृतिक अनुभव के लिए लोकल थिएटर व नाटक देख सकते है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed