फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2025: देखनी है गणतंत्र दिवस की धूम तो यूपी की इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

Sun, 19 Jan 2025 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 19 Jan 2025 09:53 AM IST
सार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर खास कार्यक्रम और आयोजन होते हैं, जहां देशभक्ति की धूम देखी जा सकती है। अगर आप इस खास दिन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यूपी की इन जगहों पर जाना एक यादगार अनुभव हो सकता है। 

 

विज्ञापन
Places to Visit in UP on Republic Day Know Name and Locations Full Details
गणतंत्र दिवस 2025 - फोटो : Adobe Stock

Places to Visit in UP on Republic Day: हर भारतीय के लिए 26 जनवरी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन भारत देश में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र और संविधान के महत्व को प्रदर्शित करता है।



यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर नागरिक को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त है। संविधान की वजह से ही हमें हमारे मौलिक अधिकार, जैसे कि भाषण की स्वतंत्रता, समानता, और धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है।

26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की ताकत और परेड के माध्यम से भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन किया जाता है।

दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। ये अवकाश का दिन होता है। ऐसे में हम यहां आपको यूपी के उन जिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां गणतंत्र दिवस की धूम सबसे ज्यादा होती है। आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

Places to Visit in UP on Republic Day Know Name and Locations Full Details
लखनऊ - फोटो : instagram

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यहां स्थित हजरतगंज में देशभक्ति के कई कार्यक्रम और झंडारोहण समारोह होते हैं। आप लखनऊ की ऐतिहासिक जगहों पर रोशनी और झंडों से सजे माहौल का आनंद ले सकते हैं। 

Places to Visit in UP on Republic Day Know Name and Locations Full Details
आगरा - फोटो : instagram

आगरा

आगरा में ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्थलों को खास लाइटिंग से सजाया जाता है। विभिन्न स्कूलों और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा परेड और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ-साथ आगरा में मौजूद आगरा फोर्ट को भी तिरंगे में रंग दिया जाता है। किले में शाम के समय लेजर शो का भी आयोजन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Places to Visit in UP on Republic Day Know Name and Locations Full Details
प्रयागराज - फोटो : instagram

प्रयागराज 

यहां के ऐतिहासिक आनंद भवन और संगम क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा और झांकियां देखने लायक होती हैं। यहां पर चन्द्रशेखर आजाद पार्क महान स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद को समर्पित है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 

विज्ञापन
Places to Visit in UP on Republic Day Know Name and Locations Full Details
झांसी - फोटो : instagram
झांसी 

झांसी में गणतंत्र दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। ऐतिहासिक झांसी किला इस दिन देशभक्ति के गीतों और झंडों से सजा रहता है। ऐसे में यहां गणतंत्र दिवस के दिन हजारों लोग अपने परिवार के साथ झांसी की रानी का किला देखने जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed