Places to Visit in UP on Republic Day: हर भारतीय के लिए 26 जनवरी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन भारत देश में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र और संविधान के महत्व को प्रदर्शित करता है।
यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर नागरिक को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त है। संविधान की वजह से ही हमें हमारे मौलिक अधिकार, जैसे कि भाषण की स्वतंत्रता, समानता, और धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है।
26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की ताकत और परेड के माध्यम से भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन किया जाता है।
दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। ये अवकाश का दिन होता है। ऐसे में हम यहां आपको यूपी के उन जिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां गणतंत्र दिवस की धूम सबसे ज्यादा होती है। आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यहां स्थित हजरतगंज में देशभक्ति के कई कार्यक्रम और झंडारोहण समारोह होते हैं। आप लखनऊ की ऐतिहासिक जगहों पर रोशनी और झंडों से सजे माहौल का आनंद ले सकते हैं।
आगरा
आगरा में ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्थलों को खास लाइटिंग से सजाया जाता है। विभिन्न स्कूलों और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा परेड और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ-साथ आगरा में मौजूद आगरा फोर्ट को भी तिरंगे में रंग दिया जाता है। किले में शाम के समय लेजर शो का भी आयोजन होता है।
4 of 5
प्रयागराज
- फोटो : instagram
प्रयागराज
यहां के ऐतिहासिक आनंद भवन और संगम क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा और झांकियां देखने लायक होती हैं। यहां पर चन्द्रशेखर आजाद पार्क महान स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद को समर्पित है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
झांसी
झांसी में गणतंत्र दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। ऐतिहासिक झांसी किला इस दिन देशभक्ति के गीतों और झंडों से सजा रहता है। ऐसे में यहां गणतंत्र दिवस के दिन हजारों लोग अपने परिवार के साथ झांसी की रानी का किला देखने जाते हैं।