फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Tourist Places: धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों की करनी है सैर? घूम आएं गोरखपुर के ये शानदार पर्यटन स्थल

Sat, 29 Jul 2023 01:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 29 Jul 2023 01:09 PM IST
विज्ञापन
Places To Visit In Gorakhpur Tourist Places in Hindi
gorakhpur - फोटो : facebook

Gorakhpur Tourist Places: उत्तर प्रदेश में कई खूबसूरत जिले हैं, जो धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक जगहों के लिए मशहूर हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ शहर विश्व प्रसिद्ध हैं तो कई ऐसे जिले भी हैं जहां ऐतिहासिक धरोहरें और प्राचीन मंदिर छुपे हुए हैं। इन्हीं समृद्ध दार्शनिक स्थलों वाला एक जिला गोरखपुर है। गोरखपुर शहर देशभर में मशहूर है। राजधानी लखनऊ से गोरखपुर लगभग 270 किलोमीटर दूर है। करीब 5 घंटे का सफर तय करके आप गोरखपुर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा गोरखपुर की सीमा पर देवरिया, कुशीनगर, संत कबीरनगर और सिद्धार्थनगर आदि जिले हैं, जहां कई अन्य सुंदर पर्यटन स्थल हैं। यूपी का गोरखपुर शहर छोटा है लेकिन दो दिन की छुट्टी में घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प है। यहां कई दार्शनिक स्थल हैं, जिन्हें कम पैसों में आसानी से दोस्तों या परिवार के साथ घूमा जा सकता है। 

Places To Visit In Gorakhpur Tourist Places in Hindi
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर

इस शहर में सबसे प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर है। भगवान शिव की प्रतिमा के साथ यहां कई अन्य देवी देवताओं की भी प्रतिमाएं स्थित हैं। यूपी के अलावा बिहार और उत्तराखंड से लोग गोरखनाथ मंदिर के दर्शन के लिए आता है। मकर संक्रांति पर यहां लाखों भक्तों की भीड़ रहती है। मान्यता है कि गुरु गोरखनाथ ने भगवती राप्ती के तटवर्ती क्षेत्र में तपस्या की और इसी स्थान पर दिव्य समाधि लगाई। बाद में इसी स्थान को गोरखनाथ मंदिर बना दिया गया।

Places To Visit In Gorakhpur Tourist Places in Hindi
कुसम्ही वन - फोटो : अमर उजाला।

कुसम्ही वन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से नौ किलोमीटर दूर कुसम्ही वन स्थित है। इस घने जंगल के बीच प्रसिद्ध बुढ़िया माई मंदिर है। अक्सर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मंदिर में पूजा-पाठ करने आते हैं। कुसम्ही वन प्राकृतिक नजारों के साथ ही धार्मिक स्थल के लिहाज से भी महत्वपूर्ण स्थल है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। जंगल के अंदर ही एक छोटा चिड़ियाघर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Places To Visit In Gorakhpur Tourist Places in Hindi
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

रामगढ़ ताल

शहर में 1700 एकड़ क्षेत्र में फैले रामगढ़ ताल को रामग्राम के नाम से भी जाना जाता है। यहां से राप्ती नदी गुजरती है। वर्तमान में यह जगह पूर्वांचल का मरीन ड्राइव बन चुकी है। शाम ढलते ही यहां लाइट एंड साउंड शो और ताल का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। नौका विहार और वाटर स्पोर्ट्स का आनंद भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Places To Visit In Gorakhpur Tourist Places in Hindi
gorakhpur taramandal - फोटो : facebook

तारामंडल

ब्रह्मांड में दिलचस्पी रखते हैं तो गोरखपुर में स्थित तारामंडल घूमने जा सकते हैं। यह जगह गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां बच्चों के साथ घूमने जाना मजेदार रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed