फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश की ये जगह है बेहद खूबसूरत, दोस्तों संग कर सकते हैं प्लान

Mon, 29 Mar 2021 05:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 29 Mar 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
pangi valley of Himachal Pradesh is very beautiful you can plan with friends
himachal pradesh - फोटो : istock

हिमाचल प्रदेश की कई जगह ऐसी हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। यहीं की एक जगह है पांगी घाटी। यहां प्रकृति के कई अनोखे नजारे आपको देखने को मिल जाएंगे। पांगी घाटी चंबा जिले में स्थित एक जनजातीय क्षेत्र है। यहां कई तरह की संस्कृतियों को आप करीब से जान सकते हैं, यहां आपको ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों में चलना होता है, यहां से बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चोटियां दिखती हैं। कुल मिलाकर अगर आप यहां जाते हैं तो ये ट्रिप आपका पूरा पैसा वसूल हो सकता है। तो चलिए जानते हैं यहां की उन जगहों के बारे में जहां पर जाकर आप घूम सकते हैं।

pangi valley of Himachal Pradesh is very beautiful you can plan with friends
KAMRU FORT - फोटो : facebook/Himachal-Hotels

कमरू का किला

  • कमरू का किला डांगी घाटी के तट पर स्थित है और ये अपनी शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यहां आप शांति के पल बिता सकते हैं और यहां के आसपास के नजारे पर्यटकों के दिल जीत लेते हैं।
pangi valley of Himachal Pradesh is very beautiful you can plan with friends
himachal pradesh - फोटो : istock

शौर

  • शौर डांगी घाटी का एक पुल है, जो बर्फीली ठंडी नदी पर तैरता है। इस पुल से इस बर्फीली ठंडी नदी का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप फोटो क्लिक करना पसंद करते हैं तो ये जगह इसके लिए भी बेहद सही है। अगर आप हिमाचल का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये जगह आपकी सूची में जरुर शामिल होनी चाहिए, ताकि आप अपने ट्रिप को यादगार और शानदार बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
pangi valley of Himachal Pradesh is very beautiful you can plan with friends
himachal pradesh - फोटो : istock

मंढल बसन देवी मंदिर

  • डांगी घाटी में मंढल बसन देवी मंदिर स्थित है, जो कि मिंधल देवी को समर्पित है। यहां हर साल काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और माता रानी से आशीर्वाद लेते हैं। इस मंदिर की मान्यता है कि यहां मांगी गई मुराद जरुर पूरी होती है।
विज्ञापन
pangi valley of Himachal Pradesh is very beautiful you can plan with friends
killar - फोटो : facebook/Jammu Personalities

किलाड़

  • किलाड़ ऐसी जगह है, जहां आपको प्रकृति के कई मनोरम दृश्य देखने को मिल जाएंगे। किलाड़ चिनाव नदीं के पास एक संकीर्ण रास्ते में स्थित रमणीय स्थान है। जहां हर साल काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और यहां के नजारों का लुफ्त उठाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed