New Year 2026 Travel Places: नया साल अपने साथ नई उम्मीदें लेकर आता है। इन उम्मीदों के पूरे होने की उत्सुकता हमारा उत्साहवर्धन करती है। 2026 शुरू होते ही हर कोई चाहता है कि पहला कदम सकारात्मकता, सौभाग्य और नई ऊर्जा से भरा हो। भारतीय संस्कृति हमेशा से मानती आई है कि यात्रा केवल घूमना नहीं, बल्कि सीखना और एक नई व शुभ शुरूआत है।
ऐसे में नए साल की शुरुआत ऐसी जगहों से करें, जो आपके जीवन में नई शुरुआत, एक नई ऊर्जा और भाग्योदय की तरह हो। भारत में कई ऐसे स्थल हैं जो पवित्र, आत्मा को उत्साहित करने वाले माने जाते हैं। यहां परंपरा, प्रकृति और आधुनिकता से मिक्स ऐसी ही जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप पहुंचकर एक सकारात्मक नए साल की शुरुआत कर सकते हैं।
वाराणसी
इसे आध्यात्मिक ऊर्जा का सबसे शक्तिशाली स्थल माना जा सकता है। यहां भगवान शिव विराजते हैं, जिनके दर्शन के साथ नए साल की शुरुआत करना वरदान बन सकता है। वहीं गंगा घाट पर भोर या संध्या के समय बैठना मन व मस्तिष्क को सुकून देता है। वहीं गंगा आरती के समय जलते दीपक मन के अंधकार को बुझा देते हैं। मान्यता है कि यहां साल की शुरुआत करने से जीवन में शांति और सफलता के द्वार खुलते हैं। साल की शुरुआत यहां से करना, न तो बजट बिगड़ने और ना ही लंबी छुट्टियां न मिल पाने की चिंता में बीतेगा। बल्कि नया साल सुकून, आध्यात्मिक और पावन तरीके से होगा।
ऋषिकेश
उत्तराखंड के ऋषिकेश में योग, प्रकृति और नव-जीवन का संगम देखने को मिलता है। शरीर और मन को रीसेट करने के लिए जनवरी की क्लीन स्लेट पर हरियाली से बेहतर क्या होगा। यह स्थान नया साल, नई सांस और स्वास्थ्य की ओर एक कदम करीब लाता है।
4 of 6
पुष्कर झील
- फोटो : instagram
अजमेर, पुष्कर
राजस्थान के इन शहरों में नए साल की शुरुआत उत्साहवर्धक होने के साथ ही आत्मसंतुष्टि भी देगी। यहां दुआ और शक्ति एक ही सफर में मिल जाती है। कहते हैं, नई शुरुआत में इच्छा और इबादत का संग जरूरी है। अजमेर में दरगाह पहुंचर अपनी ख्वाहिशे जाहिर करें और पुष्कर में उम्मीदों को पूरा होते महसूस कर सकते हैं। यहां आकर आपको महसूस होगा कि आने वाला साल आपके लिए शुभ होगा।
5 of 6
जीरो अरुणाचल प्रदेश
- फोटो : Instagram
अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में नए साल पर सूरज की पहली किरण इतनी खूबसूरत दिखती है कि मन उमंग और उत्साह से भर जाता है। यहां आप नए साल पर नए जीवन की पहचान को करीब से जी सकते हैं। यह वह स्थान हैं, जहां भारत में जहां सबसे पहले सूरज देखता है, तो फिर यहीं से क्यों न अपना साल शुरू किया जाए? अरुणाचल प्रदेश सकारात्मकता का भौगोलिक स्रोत यही है। यहां के पर्यटन स्थल आपको प्रकृति से करीब और उससे भी ज्यादा खुद के करीब लाते हैं।