फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों पर नए साल की पार्टी का आयोजन, आप भी हो सकते हैं शामिल

Mon, 01 Jan 2024 12:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 01 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
New year 2024 Celebration Ideas Places to Celebrate New Year Party in Delhi
new year party - फोटो : istock

 

New Year Travel Ideas: नया साल आने वाला है। साल की शुरुआत बीते हुए वर्ष को अलविदा कहते हुए धूमधाम से होती है। 31 दिसंबर की रात लोग अपने करीबियों के साथ नए साल के आगमन का इंतजार करते हैं। ऐसे में लोग न्यू ईयर पार्टी करते हैं और 12 बजने का इंतजार करते हैं। वैसे 1 जनवरी को भी नए साल के स्वागत में जश्न मनाया जाता है। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पार्टी की जाती है। नए साल की पार्टी में संगीत, नृत्य, लजीज व्यंजन, फोटोग्राफी आदि की व्यवस्था होती है। कई पार्टियों में तो विशेष मेहमान या सेलेब्स भी शामिल होते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो आसानी से हो सकते हैं। नए साल पर दिल्ली में कई जगहों पर पार्टी आयोजित होती है, जिसमें टिकट या पास के जरिए आप शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली में आयोजित होने वाली न्यू ईयर पार्टी 2024 के बारे में, जहां आप नववर्ष का जश्न मना सकते हैं।

New year 2024 Celebration Ideas Places to Celebrate New Year Party in Delhi
नए साल का जश्न - फोटो : Istock

दिल्ली में न्यू ईयर पार्टी 

दिल्ली के कनॉट प्लेस, साकेत, करोल बाग समेत कई जगहों पर नए साल का जश्न बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जाता है। राजधानी के कई होटल, कैफे और बार व क्लब में न्यू ईयर पार्टी हो रही है, जिसमें आस्था गिल से लेकर निजामी ब्रदर्स, कई मशहूर डीजे आपको मदमस्त करने वाले संगीत पर थिरकने पर मजबूर कर देंगे। 

New year 2024 Celebration Ideas Places to Celebrate New Year Party in Delhi
नए साल की पार्टी - फोटो : Istock

गुरुग्राम में नए साल का जश्न

गुरुग्राम के कई जगहों पर नए साल की पार्टी आयोजित की गई है, जिसमें गुरदास मान से लेकर अफसाना खान तक शामिल होंगे। आप भी कुछ पैसे खर्च करके इन पार्टियों का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
New year 2024 Celebration Ideas Places to Celebrate New Year Party in Delhi
नए साल की पार्टी - फोटो : Istock

नोएडा में न्यू ईयर की पार्टी

नोएडा में मॉलिक्यूल, स्काई हाई, लिमिटलेस,कई कैफे, बार और होटलों में न्यू ईयर ईव पर पार्टी का आयोजन हो रहा है। इन सभी जगहों पर मशहूर डीजे और बैंड्स भी होंगे। साथ ही कुछ जगहों पर फायर शो का आयोजन हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed