फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023 Manali Trip: भूलकर भी न जाएं नए साल में मनाली, इन कारणों से छुट्टियों का मजा हो जाएगा बर्बाद

Sat, 31 Dec 2022 09:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 31 Dec 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Travel Tips Best Time and Season to Visit Manali in 2023
मनाली - फोटो : twitter

Best Time and Season to Visit Manali: सर्दी के मौसम में लोग घूमने के लिए हिल स्टेशनों की ओर रुख करते हैं। दिसंबर और जनवरी में सबसे अधिक पर्यटक हिल स्टेशनों को घूमने के लिए जाते हैं।ऐसे में हर साल हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की भीड़ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है। सबसे ज्यादा पर्यटक इस मौसम में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों की सैर करते हैं। शिमला और मनाली सैलानियों की सबसे लोकप्रिय जगहों में से है। ऐसे में हर साल दिसंबर-जनवरी में लाखों की संख्या में सैलानी शिमला-मनाली पहुंचते हैं। इस साल क्रिसमस पर मनाली में लगभग 60 हजार पर्यटक पहुंचे थे। वहीं नववर्ष का जश्न मनाने के लिए लगभग एक लाख पर्यटकों के मनाली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर मनाली की एक तस्वीर वायरल हो रही, जिसे देखकर मनाली जा रहे लोग शायद अपना प्लान कैंसिल करना चाहें। अगर नए साल के मौके पर आप मनाली शिमला की ट्रिप पर जाने की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल यहां जाना सही फैसला नहीं होगा। नए साल पर मनाली में मस्ती का मजा किरकिरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि नए साल पर या जनवरी में मनाली ट्रिप पर क्यों न जाएं?

New Year 2023 Travel Tips Best Time and Season to Visit Manali in 2023
मनाली शहर। - फोटो : संवाद

घंटों ट्रैफिक में फंसे पर्यटक

मनाली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर क्रिसमस के मौके की है। इस तस्वीर में मनाली की सड़कें गाड़ियों से खचाखच भरी हुई हैं। इतना अधिक ट्रैफिक नजर आ रहा है, जिसे देखकर पता चलता है कि पर्यटकों को मनाली में घूमने के लिए घंटों ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ा होगा। जो लोग तीन से चार दिन के लिए मनाली ट्रिप पर थे, उनका एक पूरा दिन ट्रैफिक जाम में ही बीत गया। इस तरह से पर्यटकों का समय बर्बाद हो रहा है। ऐसे में पीक मौसम में मनाली जाना समय की बर्बादी हो सकता है।

New Year 2023 Travel Tips Best Time and Season to Visit Manali in 2023
होटल हुए महंगे - फोटो : istock

होटल पूरी तरह से पैक

बहुत ज्यादा भीड़ बढ़ने से होटल व्यवसाय पर भले ही अच्छा असर हो रहा है लेकिन पर्यटकों के लिए मुश्किल हो गई है। पर्यटन विकास निगम सहित कई होटल पैक चल रहे हैं। जनवरी महीने के पहले सप्ताह तक होटलों की अच्छी बुकिंग चल रही है। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बने होम स्टे भी बुक हैं।  ऐसे में जिन लोगों ने पहले से बुकिंग नहीं कराई है, उन्हें मनाली में अच्छा और सस्ता होटल तलाशने में परेशानी हो रही है। होटल रूम की कीमतें भी बढ़ गई हैं। ऐसे में लोगों को दोगुना खर्च करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Travel Tips Best Time and Season to Visit Manali in 2023
मनाली में पर्यटकों की मस्ती। - फोटो : संवाद

व्यू पॉइंट पर हद से ज्यादा भीड़

लोग मनाली में घूमने के लिए माल रोड, सोलांग, अटल टनल रोहतांग आदि जाते हैं। इन खूबसूरत जगहों पर फोटो क्लिक कराते हैं। हालांकि बहुत अधिक भीड़ होने से लोग इस पर्यटन स्थलों की खूबसूरती का ठीक से दीदार नहीं कर पाते। जगह-जगह पर बहुत भीड़ होने के कारण लोग खुलकर एंजॉय नहीं कर पातें। क्रिसमस पर 19 हजार से अधिक वाहन अटल टनल के आर पार हुए। इस दौरान उन्हें घंटों का सफर तय करना पड़ा।

विज्ञापन
New Year 2023 Travel Tips Best Time and Season to Visit Manali in 2023
मनाली हुआ महंगा - फोटो : istock

कीमतें हुईं ज्यादा

भीड़ अधिक होने से होटल, यातायात, स्थानीय टैक्सी, खान-पान के लिए लोगों को अधिक कीमत भी चुकानी पड़ रही है। जो लोग बजट में ट्रिप की योजना बनाकर मनाली पहुंच रहे हैं, उनको अधिक व्यय करना पड़ सकता है। ऐसे में पीक सीजन में मनाली जाना गलत फैसला साबित होगा। भीड़ कम होने पर आप अच्छे से घूम भी सकेंगे, साथ ही पैसे और समय दोनों कम व्यय होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed