फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Shaktipeeths In Foreign: भारत ही नहीं विदेशों में भी स्थित हैं देवी के शक्तिपीठ, जानिए कहां कौन सी माता का मंदिर?

Fri, 01 Apr 2022 04:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 01 Apr 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
Durga Shaktipeeths In Foreign Countries Apart From India In Hindi Navratri 2022
विदेशों में मां के शक्तिपीठ - फोटो : amar ujala

Navratri 2022 Devi Shakti Peeth: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है, जो 11 अप्रैल को समाप्त होंगे। नवरात्रि में मां के 9 रूपों की पूजा का विधान है। भक्त मां के पूजा-अर्चना और उपवास करते हैं। वहीं देवी मां के मंदिरों में जाकर उनके दर्शन करते हैं। नवरात्रि में माता के मंदिरों में बहुत भीड़ रहती है। माता के शक्तिपीठ धामों में भक्त दूर दूर से दर्शन करने पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, माता के 52 शक्तिपीठ हैं। यह शक्तिपीठ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्थित हैं। सभी शक्तिपीठों का विशेष महत्व है। आप आसानी से इन शक्तिपीठ धाम के दर्शन करने जा सकते हैं। बता दें कि माता सती के वियोग में भगवान भोलेनाथ माता सती का शव लेकर तांडव कर रहे थे, तभी भगवान विष्णु ने उन्हें रोकने के लिए सुदर्शन चक्र से माता सती के शव के टुकड़े कर दिए। माता सती के अंग और आभूषण जहां जहां गिरे, वह पवित्र शक्तिपीठ बन गए। अगर आप भारत के बाहर विदेशों में स्थित शक्तिपीठ धाम को देखना चाहते हैं तो यहां आपको विदेशों में बसे मां के शक्तिपीठ धाम के बारे में बताया जा रहा है।

Durga Shaktipeeths In Foreign Countries Apart From India In Hindi Navratri 2022
हिंगलाज शक्तिपीठ - फोटो : facebook

हिंगुला शक्तिपीठ, पाकिस्तान

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में देवी मां का हिंगुला शक्तिपीठ है। इस शक्तिपीठ को हिंगलाज देवी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यहां माता सती का सिर गिरा था। माता के इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ को नानी का मंदिर या नानी का हज भी कहा जाता है। कहते हैं कि यहां कई बार आतंकी आक्रमण भी हुए लेकिन शक्तिपीठ को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Durga Shaktipeeths In Foreign Countries Apart From India In Hindi Navratri 2022
मनसा शक्तिपीठ, तिब्बत - फोटो : facebook

मनसा शक्तिपीठ, तिब्बत

तिब्बत में मानसरोवर नदी के तट पर माता का पावन शक्तिपीठ स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यहां माता सती की दाईं हथेली गिरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Durga Shaktipeeths In Foreign Countries Apart From India In Hindi Navratri 2022
नेपाल शक्तिपीठ - फोटो : facebook

नेपाल शक्तिपीठ

आद्या शक्तिपीठ- बांग्लादेश की तरह की नेपाल में भी कई शक्तिपीठ हैं। नेपाल में गंडक नदी के पास आद्या शक्तिपीठ है। मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती का बायां गाल गिरा था। यहां माता देवी की गंडकी स्वरूप की पूजा होती है।

गुहेश्वरी शक्तिपीठ- 52 शक्तिपीठों में से एक गुहेश्वरी शक्तिपीठ है, जो पशुपतिनाथ मंदिर के कुछ दूरी पर बागमती नदी के किनारे स्थित है। धार्मिक मान्यता है कि यहां मां सती के दोनों जानु यानी घुटने गिरे थे। यहां शक्ति के महामाया रूप और भगवान शिव के भैरव कपाल रूप की पूजा होती है।

दंतकाली शक्तिपीठ- नेपाल के बिजयापुर गांव में माता सती के दांत गिरे थे। इस कारण इस शक्तिपीठ को दन्तकाली शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
Durga Shaktipeeths In Foreign Countries Apart From India In Hindi Navratri 2022
लंका शक्तिपीठ - फोटो : facebook

इन्द्राक्षी शक्तिपीठ, श्रीलंका

श्रीलंका के जाफना नल्लूर में देवी का शक्तिपीठ है। यहां माता सती की पायल गिरी थी। इस शक्तिपीठ को इन्द्राक्षी कहा जाता है। मान्यता है कि देवराज इंद्र और भगवान राम ने माता के इस शक्तिपीठ की पूजा की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed