फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2023: नागपंचमी पर करें दक्षिण भारत के इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन

Mon, 21 Aug 2023 07:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 21 Aug 2023 07:01 AM IST
विज्ञापन
Nag Panchami 2023 Visit Famous Lord Shiva Temples in South India Nagraja Mandir
मंदिर - फोटो : iStock

Nag Panchami 2023: सावन का पावन माह है। इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा की जाती है। श्रावण मास के बीच हरियाली तीज और नागपंचमी का पर्व होता है। ये दोनों पर्व भगवान शिव, माता पार्वती और उनसे जुड़े नागराज की पूजा से जुड़ा है। इस वर्ष हरियाली तीज 19 अगस्त और नागपंचमी 21 अगस्त 2023 को मनाई जा रही है। नागपंचमी से पहले वीकेंड हैं। ऐसे में आप नाग पंचमी पर परिवार के साथ सफर पर जा सकते हैं।



नाग पंचमी का पर्व सर्पदेव से जुड़ा है। भगवान शिव हमेशा गले में सर्पों की माला पहने रहते हैं। वहीं भगवान विष्णु भी शेषनाग पर विश्राम करते हैं। ऐसे में देवों के बीच सर्पराज का विशेष स्थान है। सावन मास में शिव मंदिरों के दर्शन के लिए नागपंचमी बेहतर मौका है। भारत में कई शिव मंदिर मौजूद हैं, जहां नाग पंचमी पर खास पूजा होती है। यहां आपको दक्षिण भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिरों और सर्प मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है। 

Nag Panchami 2023 Visit Famous Lord Shiva Temples in South India Nagraja Mandir
Mallikarjun Temple - फोटो : facebook

दक्षिण भारत के शिव मंदिर

मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर 

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर है, जो कि आंध्र प्रदेश के श्रीसेलम गांव के कृष्णा नदी के पास स्थित है। नागपंचमी में इस मंदिर के दर्शन की योजना है तो दो दिन पहले होने वाले हरियाली तीज के पर्व पर भी यहां आ सकते हैं। हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का पर्व है। मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर के पास ही देवी सती के शक्तिपीठों में से एक मंदिर भी मौजूद है।

Nag Panchami 2023 Visit Famous Lord Shiva Temples in South India Nagraja Mandir
rameshwaram

रामनाथस्वामी मंदिर 

तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप पर दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत और प्राचीन शिव मंदिरों में से एक रामनाथस्वामी मंदिर मौजूद है। यह भारत के चार धाम तीर्थ स्थानों में से एक है। नागपंचमी के मौके पर दक्षिण भारत के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक इस ज्योतिर्लिंग के एक बार दर्शन करने जरूर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nag Panchami 2023 Visit Famous Lord Shiva Temples in South India Nagraja Mandir
Mannarasala Sree Nagaraja Temple - फोटो : facebook

मन्नारशाला सर्प मंदिर

शिव मंदिरों  के अलावा दक्षिण भारत में नागराज का प्रसिद्ध मंदिर भी है। केरल के मन्नारशाला सर्प मंदिर में नाग देवता की हजारों मूर्तियां मौजूद हैं। मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। इस मंदिर में कालसर्प दोष की विषेश पूजा होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed