प्रकृति की वादियों में स्थित दक्षिण भारत का प्रमुख राज्य केरल पर्यटन के लिहाज से घूमने के लिए सबसे सुंदर जगह है। बारिश की रिमझिम फुहारों के बाद केरल की खूबसूरती और बढ़ गई है। यदि आप नए साल और क्रिसमस की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो केरल आपके लिए सबसे बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस हो सकती है। आइए जानते हैं कब कैसे और केरल की किन जगहों पर आप कर सकते हैं घूमने की प्लानिंग।
{"_id":"5dd4f6098ebc3e54cf09c902","slug":"munnar-is-famous-for-natural-points-visit-in-winter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में स्वर्ग बन जाता भारत का ये हिल स्टेशन, नए साल की छुट्टियों में लगती है पर्यटकों की भीड़","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
सर्दियों में स्वर्ग बन जाता भारत का ये हिल स्टेशन, नए साल की छुट्टियों में लगती है पर्यटकों की भीड़
Wed, 20 Nov 2019 01:48 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेक्स, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेक्स, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
traveltravel
- फोटो : travel
munnar
- फोटो : Pixabay
मुन्नार
केरल में मुन्नार एक बेहद सुंदर जगह है। यही दुनिया भर के पयर्टकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इसे एक शानदार हनीमून डेस्टिनेशन भी कहा जाता है। यदि आप नवंबर या फिर क्रिसमस की छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए मुन्नार एक बेहतरी जगह हो सकती है। यदि आप चाय के शौकीन हैं तो आपके लिए सबसे एकदम राइट चॉइस है।

travel
- फोटो : travel
क्या घूम सकते हैं मुन्नार में
मुन्नार की सुंदरतम वादियों में घूमने लायक सुंदर जगह हैं। यहां आप टाटा टी म्यूजियम देख सकते हैं। इस म्यूजियम की खास बात है यहां की भव्यता और विशेष रूप से चाय की पत्तियों की प्रोसेसिंग। पत्तियों के रूप से रुपांतरित होकर यह चाय हर भारतीय और विदेशियों के किचन तक पहुंचती है।

मुन्नार एक शानदार हिल स्टेशन है। इसे तरह एक से दक्षिण भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां घूमने के लिए हरी-भरी वादियों के अतिरिक्त सुंदर उद्यान भी हैं। मुन्नार की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंग्रेजों ने इसे अपना ग्रीष्मकालीन वैकेशन रिजॉर्ट बनाया था।
विज्ञापन
munnar
- फोटो : social media
मुन्नार में आपको तीन नदियां मधुरपुजहा, नल्लाथन्नी और कुंडाली एक ही जगह पर मिलेंगी। नदियों की यह त्रिवेणी बेहद सुंदर दिखाई देती है। केरल के इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार की पहचान एक शानदार हिल स्टेशन के रूप में है।