Ganga Snan Places: मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का महापर्व है। इस मौके पर स्नान-दान की परंपरा है। मकर संक्रांति के दिन गंगा में डुबकी लगाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से हजार यज्ञों के बराबर का पुण्य मिलता है। 2026 में मकर संक्रांति पर देश के प्रमुख तीर्थ एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रोच्चार और धूप-दीप से गूंज उठेंगे।
प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेला सज चुका है। मकर संक्रांति पर मिनी कुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे। हालांकि इसके अलावा भी कई ऐसे पवित्र स्थल हैं, जहां भक्त आस्था की डुबकी लगा सकते हैं। मकर संक्रांति पर भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासनिक दिशा-निर्देश, स्नान समय और सुरक्षा नियमों का पालन करें। अगर आप भी इस पावन दिन गंगा स्नान की योजना बना रहे हैं, तो ये हैं सबसे पवित्र और मान्य गंगा स्नान स्थल, जहां डुबकी लगाना विशेष फलदायी माना जाता है।
2 of 6
माघ मेला में संगम स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : शिव त्रिपाठी
प्रयागराज (त्रिवेणी संगम), उत्तर प्रदेश
गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम प्रयागराज में है, इसी कारण इसे तीर्थराज कहा जाता है। यहां 3 जनवरी पौष पुर्णिमा से माघ मेला लग गया है, जिसे मिनी कुंभ कह सकते हैं। मकर संक्रांति पर यहां का स्नान पापों के क्षय और मोक्ष प्राप्ति का द्वार माना जाता है। 2026 में भी संगम तट पर साधु-संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं की विराट उपस्थिति रहेगी।
3 of 6
हरिद्वार (हर की पौड़ी), उत्तराखंड
- फोटो : AdobeStock
हरिद्वार (हर की पौड़ी), उत्तराखंड
देवभूमि हरिद्वार वह स्थान है, जहां गंगा पहाड़ों से उतरकर मैदानों में प्रवेश करती है। हरिद्वार स्थिति हर की पौड़ी पर सालभर गंगा स्नान के लिए लोग आते हैं। लेकिन मान्यता है कि मकर संक्रांति पर हर की पौड़ी में स्नान करने से पूर्व जन्मों के दोष कटते है। सूर्योदय के समय किया गया स्नान विशेष पुण्यदायी माना जाता है।
4 of 6
बनारस गंगा घाट
- फोटो : instagram
काशी (वाराणसी), उत्तर प्रदेश
शिव जी की प्रिय नगरी काशी को मोक्ष का द्वार माना जाता है। मकर संक्रांति पर दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर गंगा स्नान करने से जीवन और मृत्यु के बंधन ढीले पड़ते हैं। यहां स्नान के बाद दान और जप का अलग ही महत्व है।
5 of 6
देव प्रयाग
- फोटो : Instagram
देवप्रयाग, उत्तराखंड
यहीं अलकनंदा और भागीरथी मिलकर गंगा बनती हैं। अपेक्षाकृत शांत और कम भीड़ वाला यह स्थान उन श्रद्धालुओं के लिए आदर्श है, जो शांति और ध्यान के साथ स्नान करना चाहते हैं।