फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2025: ये हैं गंगा स्नान के लिए सबसे पवित्र स्थान, जहां मकर संक्रांति के दिन लगाएं डुबकी

Tue, 14 Jan 2025 12:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Jan 2025 12:12 AM IST
सार

गंगा स्नान से आत्मा की शुद्धि होती है और समृद्धि की प्राप्ति होती है। भारत में कई पवित्र स्थान हैं जहां गंगा स्नान का विशेष महत्व है।  

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Ganga Snan Places Know Names and Location
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान - फोटो : Amar Ujala

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में ये दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जो शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति में स्नान-दान का महत्व है। कहते हैं इस दिन सुबह स्नान के बाद दान किया जाता है। तिल, गुड़ और वस्त्र दान करने की परंपरा होती है। उत्तर भारत में तो इस दिन खिचड़ी खाने का रिवाज है, इस कारण इसे खिचड़ी पर्व भी कहते हैं।



मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान से आत्मा की शुद्धि होती है और समृद्धि की प्राप्ति होती है। भारत में कई पवित्र स्थान हैं जहां गंगा स्नान का विशेष महत्व है।  
 

Makar Sankranti 2025 Ganga Snan Places Know Names and Location
संगम प्रयागराज - फोटो : adobe Stock

गंगा स्नान के पवित्र स्थान

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज को संगम स्थली कहते हैं जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम होता है। यहां हर साल माघ मेले का आयोजन होता है। साथ ही संगम किनारे कुंभ मेला भी लगता है। इस साल 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। मकर संक्रांति पर यहां शाही स्नान किया जाता है। ऐसे में मकर संक्रांति के शुभ दिन पर संगम में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।

Makar Sankranti 2025 Ganga Snan Places Know Names and Location
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार

उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है, जहां कई दिव्य तीर्थ स्थल मौजूद हैं। इन तीर्थ स्थलों पर यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से होती है। हरिद्वार का हर की पौड़ी घाट काफी लोकप्रिय है।  यहां गंगा नदी बहती है। शाम के वक्त हर की पौड़ी की गंगा आरती अद्भुत दिखती है। यहां भी कुंभ मेले का आयोजन होता है। गंगा आरती और पवित्र स्नान के लिए प्रसिद्ध हरिद्वार में मकर संक्रांति के मौके पर गंगा में डुबकी लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Ganga Snan Places Know Names and Location
बनारस - फोटो : Freepik

वाराणसी

शिव की प्रिय नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ धाम गंगा किनारे ही बसा है। यहां दशाश्वमेध घाट से लेकर मणिकर्णिका घाट तक में गंगा आरती का नजारा भव्य होता है। इस स्थान को मोक्ष प्राप्ति के लिए सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। मकर संक्रांति में बनारस के घाट पर जाकर स्नान और गंगा आरती का अनुभव ले सकते हैं।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Ganga Snan Places Know Names and Location
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

ऋषिकेश

उत्तराखंड के हरिद्वार के अलावा ऋषिकेश में भी मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान के लिए जा सकते हैं। यह स्थान योग और ध्यान के साथ ही गंगा स्नान के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही यहां आप राम झूला और लक्ष्मण झूला भी घूमने जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed