फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025: परिवार संग संगम स्नान के लिए जा रहे हैं प्रयागराज तो रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 29 Jan 2025 04:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 29 Jan 2025 04:46 PM IST
सार

महाकुंभ की भीड़ को लेकर जो खबरें चल रही हैं, उसके बाद परिवार के साथ जाने को लेकर कई लोग असमंजस में हैं। ऐसी स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने और बिना किसी असुविधा के महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने के यहां कुछ तरीके बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Travel Tips For Pilgrimage Planning For Sangam Snan in Prayagraj Kumbh Mela
परिवार संग कुंभ मेले में रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Amar Ujala

Mahakumbh 2025 Travel Tips For Pilgrimage :  प्रयागराज का महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन है,  जिसमें करोड़ों श्रद्धालु रोजाना शामिल हो रहे हैं। वहीं विशेष तिथियों को अमृत स्नान होना है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर भी अमृत स्नान हो रहा है। हालांकि दूसरे अमृत स्नान से पहले प्रयागराज के संगम तट पर भगदड़ मचने की खबर आई। हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी से व्यवस्था नियंत्रण में है लेकिन महाकुंभ में काफी भीड़ है। देश भर से लोग संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों ने परिवार के साथ कुंभ में जाने की तैयारी कर रखी है, वह इस खबर से परेशान हैं।



महाकुंभ की भीड़ को लेकर जो खबरें चल रही हैं, उसके बाद परिवार के साथ जाने को लेकर कई लोग असमंजस में हैं। ऐसी स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने और बिना किसी असुविधा के महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने के यहां कुछ तरीके बताए जा रहे हैं। साथ ही कुंभ यात्रा के लिए कुछ सामान्य टिप्स दिए जा रहे हैं, जिससे आप आराम से महाकुंभ जा सकते हैं।


Mahakumbh 2025 Travel Tips For Pilgrimage Planning For Sangam Snan in Prayagraj Kumbh Mela
अमृत स्नान के दौरान न जाएं - फोटो : PTI

अमृत स्नान के दौरान न जाएं

वैसे तो महाकुंभ में संगम स्नान के लिए हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है लेकिन अमृत स्नान के दौरान यहां अत्यधिक भीड़ होने की संभावना रहती है। ऐसे में अमृत स्नान के दौरान और खास मौकों पर, जैसे मौनी अमावस्या, वसंत  पंचमी, महाशिवरात्रि आदि के मौके पर संगम स्नान के लिए जाने से बचें।

Mahakumbh 2025 Travel Tips For Pilgrimage Planning For Sangam Snan in Prayagraj Kumbh Mela
वीकेंड पर अधिक भीड़ की संभावना - फोटो : अमर उजाला।

वीकेंड पर अधिक भीड़ की संभावना

प्रयागराज के आसपास के जिलों या शहरों के लोग छुट्टी या वीकेंड के मौके पर महाकुंभ की यात्रा पर निकल सकते हैं। ऐसे में शनिवार और रविवार को कुंभ मेला परिसर में लोगों का जमावड़ा देखने को मिल रही सकता है,  साथ ही बस और ट्रेन से सफर करने वालों को इतनी भीड़ में मुश्किल हो सकती है। ऐसे में वीकेंड पर प्रयागराज जाने की योजना न बनाएं। अगर आप किसी दूसरे शहर या राज्य से प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रहे हैं तो पहले टिकट रिजर्वेशन करा लें। ट्रेन में सीट सुरक्षित होने पर आपको यात्रा के दौरान कम कठिनाई आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Travel Tips For Pilgrimage Planning For Sangam Snan in Prayagraj Kumbh Mela
घाट पर स्नान करें - फोटो : अमर उजाला।

घाट पर स्नान करें

पूरे कुंभ क्षेत्र में घाट बनाए गए हैं। हालांकि कई श्रद्धालु संगम नोज पर जाने का प्रयास करते हैं, जिससे वहां क्षमता से अधिक भीड़ हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि लोग संगम नोज पर जाने से बचें। संगम में स्नान का दबाव ज्यादा है। संगम नोज पर स्नान जरूरी नहीं। यानी कुंभ मेला परिसर में कई घाट बने हैं। जो घाट श्रद्धालुओं के लिए खुले हैं, वहां आराम से स्नान करें। श्रद्धालुओं को संगम की ओर जाने की जरूरत नहीं है। श्रद्धालुओं को अपने नजदीकी घाटों पर ही पवित्र स्नान करना चाहिए।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Travel Tips For Pilgrimage Planning For Sangam Snan in Prayagraj Kumbh Mela
स्नान पर्व पर संगम स्नान बच्चों को कंधे पर बैठाकर पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : शिव त्रिपाठी

परिवार के साथ रहें

महाकुंभ से लौट रहे लोग प्रशासन की व्यवस्था से संतुष्ट हैं। इतनी भीड़ में लोग अपने करीबियों से बिछड़ सकते हैं लेकिन प्रशासन के लोग बिछड़े हुए लोगों को जल्द से जल्द मिलवाने का काम कर रहे हैं। हालांकि अगर आप परिवार के साथ जा रहे हैं तो बच्चों का हाथ न छोड़ें। बहुत अधिक भीड़ में बच्चों या बुजुर्गों को लेकर न जाएं। वहीं किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो भी भीड़ से दूर रहें। बच्चों के पाॅकेट में उनका नाम, पहचान और आपका मोबाइल नंबर आदि लिख कर रखें ताकि अगर बच्चा बिछड़ जाए तो उसे तलाशने में कुंभ पुलिस आपकी सहायता कर सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed