Long Weekend Trip In January: 2024 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल का जश्न मनाने के लिए अगर आप कहीं बाहर नहीं जा पाए हैं तो इस महीने सफर के लिए आपको लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। जनवरी में दो लॉन्ग वीकेंड हैं, जिसमें आप सफर पर निकल सकते हैं। इस महीने में सर्दी का मौसम रहता है। वैसे तो सर्दियों में लोग हिल स्टेशनों, पहाड़ों पर घूमने जाना पसंद करते हैं, लेकिन इस मौसम में प्रकृति के करीब सुकून से छुट्टी मनाने के लिए केरल जा सकते हैं। केरल में कई पर्यटन स्थल हैं, जो इस मौसम में घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। यहां दोस्तों, परिवार, बच्चों और पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। एडवेंचर पसंद लोगों को भी यह जगह काफी पसंद आएगी।
Long Weekend Trip In January: जनवरी के लॉन्ग वीकेंड में बनाएं केरल घूमने का प्लान
यहां दोस्तों, परिवार, बच्चों और पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। एडवेंचर पसंद लोगों को भी यह जगह काफी पसंद आएगी।
जनवरी में लॉन्ग वीकेंड कब है?
साल के पहले महीने यानी जनवरी में 13 तारीख को लोहड़ी है और 14 जनवरी व 15 जनवरी को मकर संक्रांति और पोंगल की छुट्टी है। इस दौरान आप तीन के अवकाश में सफर पर निकल सकते हैं। वहीं 26 जनवरी, शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश और 27 व 28 जनवरी को वीकेंड है। तीन दिन की लगातार छुट्टी में घूमने की योजना बना सकते हैं।
लॉन्ग वीकेंड पर केरल में घूमने की जगह
मुन्नार
केरल का मुन्नार शहर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। मुन्नार में ट्रैकिंग, हाईकिंग और वाइल्ड लाइफ स्पाॅटिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठाने को मिलता है। दक्षिण भारत का सबसे बड़ा चाय बागान मुन्नार में ही है। सर्दियों में यहां का मौसम घूमने के लिए बेहद बेहतरीन रहता है। पार्टनर, परिवार और दोस्तों के साथ यहां चाय के बागान, हरे-भरे खेत-खलियान देखने जा सकते हैं।
थेक्कड़ी
केरल में थेक्कड़ी में आकर्षक पेरियार नेशनल पार्क स्थित है। यह देश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। परिवार, दोस्तों के साथ यहां आप कई तरह के जीव-जंतु देखने जा सकते हैं। पार्क में बहुत सारे बाघ और हाथी भी देखने जा सकते हैं। एडवेंचर पसंद लोगों के लिए यह जगह बेहतरीन है।
वायनाड
व्यस्त रूटीन से समय निकालकर आप केरल के वायनाड घूमने जा सकते हैं। वायनाड सुकून की छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां घने जंगल, वनस्पतियों और खूबसूरत पहाड़ियों को देखने सकते हैं। साथ ही आयुर्वेदिक मालिश या स्पा का लुत्फ भी उठा सकते हैं।