फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के इन मंदिरों में पुरुषों का जाना मना है

Tue, 02 Apr 2019 02:42 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 02 Apr 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
list of temples where man are not allowed pushkar temple attukal

भारत में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जहां महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं है पर क्या आप जानते हैं कि भारत में ही कई ऐसे मंदिर हैं जहां पुरुषों का जाना वर्जित माना जाता है। इन मंदिरों में सिर्फ महिलाएं ही पूजा कर सकती हैं। आइए जानते हैं भारत के वह कौन-कौन से मंदिर हैं जहां पुरुषों का जाना मना है। 

list of temples where man are not allowed pushkar temple attukal

आट्टुकाल भगवती मंदिर
केरल में मौजूद आट्टुकाल भगवती मंदिर महिलाओं को समर्पित है। इस मंदिर में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। यहां पोंगल त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। पोंगल उत्सव के दौरान तीस लाख महिलाओं ने भाग लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस मंदिर का नाम दर्ज करा चुकी हैं। 

list of temples where man are not allowed pushkar temple attukal

ब्रह्मा मंदिर
पुराणों ने अनुसार एक बार भगवान ब्रह्मा को पुष्कर नदी के तट पर अपनी पत्नी मां सरस्वती के साथ यज्ञ करना था। लेकिन किसी कारणवश मां सरस्वती को पहुंचने में देर हो गई। इस कारण ब्रह्मा जी ने मां गायत्री के साथ शादी कर यज्ञ पूरा किया। इस बात से गुस्सा होकर मां सरस्वती ने भगवान ब्रह्मा को श्राप दे दिया की इस मंदिर में कोई भी शादीशुदा पुरुष को मंदिर के अंदर नहीं आ सकता। इस मंदिर का निर्माण 14वीं ईस्वी में बना था। यह मंदिर राजस्थान के पुष्कर में मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
list of temples where man are not allowed pushkar temple attukal

त्र्यंबकेश्वर मंदिर
इस मंदिर के गर्भगृह में पहले महिलाओं को जाने की इजाजत नहीं थी। क्योंकि इस मंदिर का गर्भगृह भगवान शिव को समर्पित है। लेकिन साल 2016 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक ऑर्डर पास किया कि अगर महिलाओं को गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं है तो पुरषों के भी जाने पर रोक लगानी चाहिए। 

विज्ञापन
list of temples where man are not allowed pushkar temple attukal

मां भगवती मंदिर
मां भगवती मंदिर कन्याकुमारी में मौजूद है। यह मंदिर मां भगवती दुर्गा के कन्या रूप को समर्पित है। मां भगवती को सन्यास की देवी भी माना जाता है। इसी वजह से मां भगवती के मंदिर में सन्यासी पुरुष को केवल दरवाजे तक आने की अनुमति है जबकि शादीशुदा पुरुषों को प्रवेश करना सख्त मना है। पुराणों के अनुसार कहा जाता है कि देवी सती की रीढ़ की हड्डी यहां गिरी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed